Upcoming Electric Cars in India : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में नए मानकों के अनुरुप वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों को अपडेट कर रही हैं। तो वहीं देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की लांचिंग को लेकर भी कंपनी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। आगामी कुछ महीनों में भारत में कई कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहन को पेश करेंगी। आइए बताते हैं Tata Motors से लेकर Maruti Suzuki तक के उन इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जिन्हें जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Tata Nexon EV : Nexon EV भारतीय बाजार में टाटा की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है, जिसे 3 वेरिएंट XM, XZ+,XZ+Lux में पेश किया गया है। Nexon इलेक्ट्रिक में 30.2 kwh की लिथियम बैटरी दी जाएगी। जो 129hp की पावर और 245nm का टार्क जनरेट करेगी। नेक्सॉन इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज में 300 km से ज्यादा की रेंज देगी। वहीं इसकी बैटरी के साथ 8 साल की स्टैंडर्ड वारंटी का विकल्प भी दिया जाएगा। Nexon की बैटरी में IP67 रेटिंग का प्रयोग किया गया है, जो वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। Nexon Ev को फास्ट चार्जिंग के जरिए 80% तक 1 घंटे में चार्ज किया जा सकेगा। कीमत की बात की जाए तो इस की कीमत 15 से 17 लाख रुपये के बीच तय की जा सकती है।

MG ZS EV : ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV को जनवरी ​के मिड में लॉन्च करेगी। ZS EV भारत की वो पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे Euro NCAP में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस कार को दो वेरिएंट Excite और Exclusive में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 44.5kWh की लिथियम बैटरी दी जाएगी। जो 143hp की पावर और 353nm का टार्क जनरेट करेगी। वहीं इस कार की रेंज सिंगल चार्ज में करीब 340km तक होगी। ZS EV को खरीदने पर कंपनी की तरफ से 7.4kW के चार्जर को ग्राहक के घर और ऑफिस में प्लेस किया जाएगा। जो 6 से 8 घंटे में बैटरी को फुल चार्ज करेगा। कीमत की बात की जाए तो इस कार की कीमत 22 लाख रुपये से 25 लाख के बीच तय की जा सकती है।

Tata Altroz EV : Altroz EV को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस कार में 30kWh की क्षमता का Lithium-Ion बैटरी पैक प्रयोग किया जाएगा। जो सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर तक की रेंज देगी। हालांकि लांच से पहले इस कार की कीमत के बारे में कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन जानकारों का मानना है कि कंपनी इस कार की कीमत 15 लाख के भीतर रख सकती है।

Ora R1: चीन की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Great Wall Motor ने भारत में आधिकारिक एंट्री की घोषणा कर चुकी है। कंपनी भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Ora R1 को भी पेश करेगी। नई Ora R1 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत महत 8,600 अमेरिकी डॉलर है, यानी की भारतीय मुद्रा के अनुसार इसकी कीमत महज 6.2 लाख रुपये हो सकती है। इस कार में 35KW की क्षमता की इलेक्ट्रिक बैटरी का प्रयोग किया जाएगा, जो सिंगल 351 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी।

Maruti Futuro-E : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अपनी इलेक्ट्रिक कार Futuro-E को 2020 ऑटो एक्सपो में लॉन्च कर सकती है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक कार WagonR पर बेस्ड होगी। वहीं यह कार सिंगल चार्ज में करीब 150 से 200 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी। Futuro-E में प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट के साथ एलईडी टेललाइट और अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे।