देश के कार सेक्टर में कार निर्माता कंपनियां लगातार अपनी नई कारों को लॉन्च कर रही है और साथ ही अपनी मौजूदा कारों के नए वर्जन भी पेश कर रही है। मगर सेमीकंडक्टर चिप संकट के चलते कारों की प्रॉडक्शन में तय से ज्यादा वक्त लग रहा है जिसका सीधा असर कार डिलीवरी के समय पर पड़ रहा है।
इस सेमीकंडक्टर चिप संकट का सीधा असर कंपनी के साथ ग्राहकों पर भी पड़ रहा है जिसमें उनके द्वारा खरीदी गई कार की डिलीवरी के लिए लंबी इंतजार करना पड़ता है। अगर आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जान लें किन कारों के लिए आपको करना पड़ सकता है लंबा इंतजार।
Mahindra XUV700: महिंद्रा एसयूवी को लॉन्च हुए काफी समय हो गया है लेकिन इस एसयूवी की भारी मांग के चलते कंपनी समय पर इस एसयूवी की डिलिवरी नहीं कर पा रही है। जिसके चलते इस एसयूवी के स्पेशल वेरिएंट पर मिलने वाला वेटिंग पीरियड 1.5 साल तक बढ़ गया है। महिंद्रा एक्सयूवी के दूसरे ट्रिम्स पर मिलने वाले वेटिंग पीरियड 9 से 12 महीने का हो गया है।
Mahindra Thar: महिंद्रा थार अपने सेगमेंट के साथ साथ अपनी कंपनी की भी बेस्ट सेलिंग ऑफ रोड एसयूवी है जिसे खरीदने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा थार पर 9 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
Kia Carens: किआ कैरेंस एक प्रीमियम एमपीवी है जिसे खरीदने के लिए आपको लगभग 1 साल का इंतजार करना होगा। इस एमपीवी का मुकाबला, मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6 जैसी कारों के साथ होता है।
Tata Punch: टाटा पंच अपनी कंपनी की सबसे सस्ती माइक्रो एसयूवी है जिसके अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग वेटिंग पीरियड मिल रहा है। अगर आप इस एसयूवी को खरीद रहे हैं तो इसके लिए आपको 3 से 6 महीने तक का इंतजार करना होगा।
Hyundai Creta: हुंडई क्रेटा एक मिड साइज एसयूवी है। अगर आप इस एसयूवी को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको इसकी डिलीवरी के लिए 6 महीने तक का इंतजार करना होगा।
Honda City eHEV: होंडा सिटी का हाइब्रिड वर्जन कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इस सेडान कार को खरीदने पर आपको 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड मिलेगा।
Hyundai Aura CNG: हुंडई ऑरा अपने सेगमेंट की पॉपुलर सेडान है जिसका सीएनजी वेरिएंट कंपनी ने हाल ही में बाजार में उतारा है। अगर आप इस हुंडई ऑरा सीएनजी को खरीदते हैं तो इसके लिए कंपनी 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड दे रही है।
इसके अलावा मारुति अर्टिगा, टाटा नेक्सन ईवी, पर छह महीने तक का का वेटिंग पीरियड चल रहा है तो मारुति डिजायर, टाटा टिगोर, स्कोडा स्लाविया को खरीदने पर आपको तीन से छह महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।