Revolt RV400 Bookings: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Revolt Motors ने हाल ही में देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 को पेश किया था। 4G सिमकार्ड से लैस देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली इस बाइक को ग्राहकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया हासिल हुई है जिसके बाद कंपनी ने इसकी बुकिंग को रोक दिया था। अब कंपनी ने एक बार फिर से नवंबर दिसंबर बैच के लिए इसकी बुकिंग शुरु कर दी है।

बता दें कि, कंपनी ने इस बाइक के तीन वैरिएंट के पेश किया है। जिसमें Revolt RV300 बेस, RV400 और RV400 प्रीमियम शामिल है। कंपनी ने इन बाइक्स को मासिक किश्तों के आधार पर लांच किया है। RV300 के लिए आपको महज 2,999 रुपये देने होंगे, RV400 के लिए 3,499 रुपये और RV400 प्रीमियम के लिए 3,999 रुपये देना होगा। ये किश्त 37 महीनों तक देनी होगी।

इस बाइक में कंपनी ने 3.24 KW का बैटरी पैक प्रदान किया है। जो कि बाइक को पावर प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक सिंगल चार्ज में 156 किलोमीटर तक का सफर करेगी। ये बाइक अधिकतम 85 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसके अलावा इसे फुल चार्ज होने में महज 4 घंटे का समय लगता है।

इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इनेबल्ड तकनीक का प्रयोग किया है। इसमें वॉयल कमांड सिस्टम को भी शमिल किया गया है। जिससे आपकी एक आवाज पर ये बाइक स्टार्ट हो जाएगी। इसके लिए आपको ‘Revolt Start’ कहना होगा। इसमें 4G सिमकार्ड का प्रयोग किया गया है जिससे ये बाइक हर वक्त इंटरनेट से कनेक्टेड रहेगी। Revolt की ये तीनों इलेक्ट्रिक बाइक्स जीरो डाउन पेमेंट पर उपलब्ध हैं।