ऑटो कंपनियों ने फरवरी की सेल का आंकडा जारी कर दिया है। इसमें विदेशी कार निर्माता कंपनी एमजी मोटर, निसान और स्कोडा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं स्वदेशी कार निर्माता कंपनी मारुति की सेल में गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही फरवरी में हुंडई और टोयोटा की कारों की सेल में गिरावट देखने को मिली है। वहीं मारुति की सेल की बात करें तो कुल कारों की बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी ने 2021 फरवरी में 1,44,761 यूनिट की सेल की थी। जबकि फरवरी 2022 में मारुति ने कुल 1,33,948 यूनिट की सेल हुई। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो मारुति की Ciaz सेडान कार की सेल में 26.62 प्रतिशत की ग्रोंथ हुई है। मारुति ने फरवरी 2022 में Ciaz की 24,021 यूनिट सेल की हैं।
अगर फरवरी 2022 में कार कंपनियों की सेल में ग्रोंथ की बात करें तो निसान, एमजी मोटर, स्कोडा और टाटा मोटर्स की कारों की बिक्री में तेजी रही। स्कोडा ऑटो ने फरवरी में पांच गुना ज्यादा बिक्री की । स्कोडा ऑटो ने फरवरी 2021 में केवल 853 यूनिट बेची थी जबकि कंपनी ने फरवरी 2022 में 4,503 यूनिट कारों की सेल की।
इसके अलावा एमजी मोटर की भी फरवरी 2022 में कारों की सेल में ग्रोंथ रही है। कंपनी ने फरवरी 2021 में 4,329 यूनिट की सेल की थी जो कि फरवरी 2022 में बढ़कर 4,503 यूनिट पर पहुंच गई। वहीं टाटा मोटर्स ने भी फरवरी 2022 में 47 प्रतिशत की सेल में ग्रोंथ की है। कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में फरवरी 2021 में 27,225 यूनिट की सेल की थी जबकि फरवरी 2022 में 39,981 यूनिट की सेल की।
टाटा मोटर्स ने ईवी सेगमेंट की सेल में एक नया रिकॉर्ड बनाया है कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 478 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जहां फरवरी 2021 में टाटा मोटर्स ने 492 इक्लेक्ट्रिक कार बेची थी। वहीं फरवरी 2022 में कंपनी ने 2,846 यूनिट इलेक्ट्रिक कार की बेची है। वहीं महिंद्रा की सेल में भी फरवरी 2022 में ग्रोंथ देखने को मिली है। कंपनी ने एसयूवी सेगमेंट में फरवरी 2021 में 15,391 एसयूवी की सेल की थी जो कि बढ़कर फरवरी 2022 में 27,663 यूनिट तक पहुंच गई।
हुंडई मोटर इंडिया की फरवरी की सेल में 14 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने फरवरी 2022 में कुल 53,159 यूनिट की सेल की जबकि कंपनी ने बीते साल फरवरी के महीने में 61,800 यूनिट बेची थी। वहीं टोयोटा की सेल में भी 38 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। टोयोटा ने फरवरी 2022 के केवल 8,745 यूनिट की सेल की जबकि कंपनी ने बीते साल इसी महीने में 14,075 यूनिट की सेल की थी।
