देश के टॉप बिजनैसमैन की लिस्ट में एक नाम आता है महिंद्रा ग्रुप के चैयरमैन आनंद महिंद्रा का जो न सिर्फ अपने हार्ड वर्क के लिए जाने जाते हैं बल्कि सोशल मीडिया पर उनका एक्टिव रहना भी अपने आप में खास होता है।
देश में इतनी चर्चित हस्ती होने के बाद भी आनंद महिंद्रा एक साधारण जीवन जीते हैं। इसके अलावा वो अपनी जीवनशैली से ज्यादा अपने सामाजिक कार्यों के लिए चर्चा में बने रहते हैं जिसमें वो आए दिन जरुरतमंदो और हुनरमंदों की मदद करते दिखाई देते हैं।
1 मई 1955 को मुंबई में जन्मे आनंद महिंद्रा के दादा ने पंजाब के लुधियाना में स्टील का कारोबार शुरु किया था जिसकी जिम्मेदारी आगे चलकर आनंद महिंद्रा को मिली। शुरुआती दौर में कंपनी ने सिर्फ खेती के ट्रैक्टर बनाना शुरु किया था लेकिन आज महिंद्रा पूरे विश्व के देशों में प्रमुख कार निर्माता के तौर पर जानी जाती है।
आनंद महिंद्रा की जीवनशैली जितनी साधारण है उतना ही खास है उनका कार कलेक्शन जिसके पीछे उनकी एक सोच है वो हम आपको आएग बताएंगे।
आनंद इतने बड़ी हस्ती हैं कि वो चाहें तो महंगी से महंगी कार अपने पास रख सकते हैं लेकिन वो सिर्फ अपनी कंपनी यानी महिंद्रा की कारों का इस्तेमाल ही करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि अगर वो खुद अपनी कंपनी की कारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो उनकी ग्राहक उनकी कंपनी पर कैसे भरोसा करेंगे। (ये भी पढ़ें– भारत की टॉप 5 CNG कार जो दिलाएंगी पेट्रोल के बढ़ते दाम से आजादी)
बस इसी सोच के चलते महिंद्रा अपनी ही कंपनी की कारों का इस्तेमाल करते हैं। तो आइए देर न करते हुए हम आपको बताते हैं कि कौन सी हैं वो महिंद्रा कार जिनको आनंद महिंद्रा यूज करते हैं।
महिंद्रा की इन कारों का इस्तेमाल करते हैं आनंद महिंद्रा
Mahindra TUV 300: आनंद महिंद्रा टीयूवी 300 का इस्तेमाल साल 2015 से कर रहे हैं जिसको उन्होंने अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाया था। उन्होंने इस कार के एक्सटीरियर में काफी बदलावा करवाते हुए इसमें अलॉय व्हील, बोनट और लाइज को मोडिफाई करवाया था। ये कार आनंद आज भी यूज करते हैं। इस कार की शुरुआती कीमत है 8.54 लाख रुपये।
Mahindra TUV300 Plus: महिंद्रा की इस कार के लॉन्च की घोषणा आनंद महिंद्रा ने ही की थी। वो आनंद महिंद्रा ने अपनी पिछली कार की तरह इस कार को भी अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाया है जिसमें उन्होंने एक्सटीरियर की बजाय एक खास ग्रे पेंट करवाया है और उन्होंने अपनी इस कार को प्यार ने नाम दिया है ग्रे घोस्ट। इस कार की शुरुआती कीमत है 10.50 लाख रुपये।
Mahindra Scorpio: स्कॉर्पियो महिंद्रा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है जिसको आनंद महिंद्रा खुद इस्तेमाल करते हैं। इस कार की शुरुआती कीमत है 12 लाख रुपये।
Mahindra Alturas g4: महिंद्रा अपनी जिन पसंदीदा एसयूवी के लिए जानी जाती है उनमें से एक है अल्टुरस जी4 कार जिसको आनंद महिंद्रा भी खासा पसंद करते हैं। इस कार की शुरुआती कीमत 28.73 लाख रुपये है।