Auto Expo 2018 Delhi: कारों का मेला शुरू हो गया है। Auto Expo 2018 के पहले दिन कई कंपनियों ने अपनी कारों को लॉन्च किया और कई ने पेश किया। यह ऑटो एक्सपो का 14वां शो है। ऑटो एक्सपो 2018 ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट चल रहा है। यह 14 फरवरी तक चलेगा। यह आम पब्लिक के लिए 9 फरवरी से शुरू हो जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब ऑटो एक्सपो में 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से पर्दा उठाया जा रहा है। महिंद्रा ने फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी के तहत G4 Rexton को भारत में लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा ने अपनी पहली कन्वर्टेबल SUV पेश कर दी है। महिंद्रा ने  महिंद्रा Atom और महिंद्रा Udo को भी पेश कर दिया है। TOYOTA Yaris को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। टाटा ने भी अपने फ्यूचर की  SUV को पेश कर दिया है। इसके अलावा एक प्रीमियम हैचबैक को भी पेश किया है।

हुंडई ने अपनी i20 का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। Piaggio ने भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर वेस्पा इलेक्ट्रिका पेश कर दिया है। मारूति सुजुकी ने अपनी कॉन्सेप्ट फ्यूचर-S को पेश कर दिया है। होंडा ने भी अपनी तीन कारों को पेश कर दिया है। इसके अलावा साउथ कोरिया की कार कंपनी कीया ने अपनी कॉन्सेप्ट एसयूवी SP को पेश कर दिया है। वहीं रेनो ने भी अपनी इलेक्ट्रिक कार ट्रेजर को पेश कर दिया है। इसमें बहुत ही पतले हैडलैंप दिए गए हैं। वहीं इसके लुक को काफी इंप्रेशिव बनाया गया है। मारूति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 2020 में लॉन्च करेगी। मारूति सुजुकी 2020 में BS6 नियमों को पूरा करने वाली कारें बनाएगी।

कावासाकी निंजा H2 SX SE को लॉन्च कर दिया गया है। इसे 26.80 लाख रुपए में लॉन्च किया गया है। यामाहा ने R15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यामाहा की नई  R15 V3.0 में दो एलईडी हैडलेंप दी गई हैं। यूएसबी चार्जिंग दी गई है। होंडा टू व्हीलर ने 160CC की बाइक X Blade को पेश कर दिया है। हीरो ने Xpulus 200 को पेश कर दिया है।

Auto Expo 2018 Delhi LIVE UPDATES:

BMW ने अपनी 6 सीरीज की GT को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 59.90 लाख रुपए रखी गई है। इसमें 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर पावरफुल इंजन दिया गया है। इसका केवल पेट्रोल वेरिएंट ही लॉन्च किया गया है। यह 0 से 100 की स्पीड पकड़ने में 6.3 सेकेंड का समय लेता है। वहीं इसका डीजल वेरिएंट जून 2018 के बाद लॉन्च किया जाएगा।

BMW ने M5 Auto Expo 2018 में M5 को लॉन्च कर दिया है। इसमें 600hp का इंजन दिया गया है जो 750 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनेरेट करता है। पहली बार इस कार में कार्बन फाइबर रुफ दी गई है। इसकी कीमत की बात करें तो इसें 1.43 करोड़ (एक्स शोरूम दिल्ली) में लॉन्च किया गया है।

इसके अलावा BMW ने अपनी i8 रोडस्टार को भी पेश किया। यह 231HP की पावर जेनेरेट करती है और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनेरेट करती है। यह कार 0 से 100 की स्पीड महज 4.6 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसके अलावा BMW ने X3 का नया वेरिएंट भी पेश किया है। यह पहले की तुलना में ज्यादा आकर्षक है। कंपनी का कहना है कि BMW X3 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

 BMW ने भारत में अपनी i3s इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। यह i3 का स्पोर्ट्स वर्जन है। इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा की है। वहीं एक बार फुल चार्ज होने पर इसे 280 किलोमीटर चलाया जा सकता है।

 BMW ने भारत में अपनी 2 नई बाइक भी लॉन्च कर दी हैं। इनमें एक F 750 GS और F 850 GS है। BMW F 750 GS की कीमत 12.2 लाख रुपए से शुरू होगी। वहीं BMW F 850 GS की कीमत  13.7 लाख रुपए से शुरू होगी। यह कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम हैं। वहीं उम्मीद की जा रही थी कि BMW अपनी सस्ती बाइक G310R को भारत में लॉन्च कर सकती है, लेकिन नहीं किया।

 BMW की सबसिडरी कंपनी MINI ने भारत में अपनी नई कंट्रीमैन को पेश कर दिया है। इसे चैन्नई के प्लांट में बनाया जाएगा। इसे जून 2018 के बाद लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसकी डिलीवरी इस साल के आखिर तक शुरू होगी।

Mini Countryman

 मारूति सुजुकी ने अपना  ‘e-survivor concept’ पेश कर दिया है। मारूति इसके तहत अगली जेनेरेशन के सुजुकी हाइब्रिड सिस्टम पर काम कर रही है। मारूति का कहना है कि उसकी कारें 2020 तक सड़कों पर आएंगी।

e-survivor concept

 महिंद्रा ने अपना फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी के तहत G4 Rexton को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके तहत महिंद्रा की विचारधारा क्लीन, कनेक्ट और कनविनिएंट की है। महिंद्रा ने  महिंदा Atom और महिंद्रा Udo को भी पेश कर दिया है। यह दोनों ही महिंद्रा के इलेक्ट्रिक व्हीकल हैं। महिंद्रा ने अपनी कन्वर्टेबल SUV STINGER पेश कर दी है।

 TOYOTA Yaris को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की भारत में एक और बड़ी सडान कार है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 एयरबैग दिए गए हैं। इसमें खराब रास्तों पर भी कम्फर्ट के लिए बेहतर सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें अच्छा ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। वहीं इसमें 7 स्पीड वाला ऑटोमेटिक और 6 स्पीड वाला मेनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 1.5 लीटरा का डुअल VVT-i पेट्रोल इंजन दिया गया है।

 SML Isuzu ने ऑटो एक्सपो 2018 में अपने कई ट्रक लॉन्च किए हैं। SML Isuzu ने  स्मार्ट GS टिपर, स्मार्ट GS और सरताड GS CNG टर्बो लॉन्च किया है।इसमें एक सारथी कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है। अगर ट्रक कहीं रास्ते में खराब हो जाता है तो इंटीग्रेटिड सिस्टम सारथी पास के डीलरशिप से कॉन्टेक्ट करेगा। इसमें हल्के और भारी दोनों तरह के ट्रक पेश किए गए हैं।

 मर्सडीज ने पेश की अपनी नई मेबैक S650। इसके साथ ही मर्सडीज ने अपनी कॉन्सेप्ट कार Mercedes Benz Concept EQ भी पेश कर दी है। मर्सडीज ने E-class ऑल टेरेन भी पेश की है।‌

 TATA मोटर्स ने अपनी फ्यूचर SUV H5X कॉन्सेप्ट को पेश कर दिया है। इसके डिजाइन और कॉन्सेप्ट को जगुआर लैंड रोवर के साथ मिलकर डिवेलप किया गया है। TATA 45X कॉन्सेप्ट कंपनी की प्रीमियम हैचबैक होगी। यह मारूति बेलिनो और हुंडई i20 को टक्कर देगी। यह नए AMP आर्किटेक्चर पर आधारित है। टाटा ने Tiago JP को भी ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया है। यह टाटा की इलेक्ट्रिक कार है।

 Auto Expo 2018 में कावासाकी ने  Vulcan S बाइक को भी पेश किया है। इसमें 649CC का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें DOHC 8 वेल्यू पेरल्ल ट्वाईन इंजन दिया गया है। यह कम और मीडियम आरपीएम पर अच्छा माइलेज देने में सक्षम है। इसकी मैक्सिमम पावर 60HP की है। वहीं इसका मैक्सिसम टॉर्क 63 न्यूटन मीटर का है। इसमें 6 स्पीड का गियरबॉक्स दिया गया है।

 TVS  ने Auto Expo 2018 में अपने 3 कॉन्सेप्ट भी पेश किए हैं। इसमें अपाचे RTR 200 एथेनॉल, क्रिऑन इलेक्ट्रिक स्कूटर और जेप्पलिन क्रूजर शामिल हैं। टीवीएस ने अपनी किसी बाइक या स्कूटर को आज ऑटो एक्सपो 2018 में लॉन्च नहीं किया है, केवल अपने 3 कॉन्सेप्ट को पेश किया है।

 कावासाकी ने Auto Expo 2018 में अपनी नई बाइक निंजा H2 SX को लॉन्च कर दिया है। हालांकि भारत में पहले से ही H2 सेल की जा रही है। निंजा H2 SX स्पोर्ट्स की कीमत भारत में एक्स शोरूम कीमत 26.80 रुपए है। यह निंजा H2 SX, H2 का ही स्पोर्ट्स वर्जन है। H2 की मुंबई में कीतम 43,08,777 रुपए है।

 यामाहा ने मोट्रोयड कॉन्सेप्ट पेश किया है। यामाहा के व्हीकल आर्टिफिशल इंटेलीजेंस तकनीक के साथ आएंगी। यामाहा ला रही है फेस रिक्गनीशन टेक्नोलॉजी। इसमें डुअल लेंस कैमरा वाला सेंसर दिया गया है। यामाहा ने R15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यामाहा की नई  R15 V3.0 में दो एलईडी हैडलेंप दी गई हैं। यूएसबी चार्जिंग दी गई है। इसमें 155cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 19hp की पावर देगा। इसे 1.25 लाख रुपए में लॉन्च किया गया है।

 होंडा का नया एक्टिवा 5G एलईडी हैडलेंप के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें सीट के नीचे सामान रखने के लिए 18 लीटर का स्पेस दिया गया है। इसके अलावा इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम और मोबाइल के लिए चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी पहले से ही भारत में एक्टिवा 3G और 4G को सेल कर रही है। यह 100cc और 125cc के इंजन के साथ आता है।

Auto Expo 2018 में होंडा टू व्हीलर ने 160CC की बाइक X Blade को पेश कर दिया है। इस बाइक की सबसे खास बात की इसकी सभी लाइटें एलईडी हैं। इसमें 18 इंच का रियर टायर दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm का है। इसके अलावा इसमें फुल डिजिटल मीटर दिया गया है।

 Auto Expo 2018 में हीरो ने Xpulus 200 को पेश कर दिया है।  हीरो की बाइक Xpulus 200 में LED हेडलैंप के साथ फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्सटर दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का भी फीचर दिया गया है।

Auto Expo 2018 में हीरो ने 125CC का स्कूटर DUET 125 पेश कर दिया है। इसमें फ्यूल बचाने के लिए i3s टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा मेस्ट्रो के भी 125CC मॉडल में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। यह पुराने 110cc के जैसा ही है। Hero Duet 125 के फ्रंट में क्रोम फिनिश दी गई है।

 Piaggio इस बार ऑटो एक्सपो 2018 में  अनपे स्कूटर Aprilia SR125 और Aprilia स्टोर्म के साथ आया है। इसके साथ ही एक नया स्कूटर Vespa Electtrica से भी पर्दा उठाया गया है। यह वेस्पा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। वेस्पा के स्कूटर अपने क्लासिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। Aprilia SR 125 को कंपनी ने 65,310 रुपए में लॉन्च कर दिया है।

 हुंडई ने अपनी  Elite i20 को पेश कर दिया है। इसकी बैकलाइट देखने में पहले वाली i20 से अलग लग रही हैं। इसके पेट्रोल वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शोरूम शुरूआती कीमत 5.34 लाख रुपए है। इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों का विकल्प मिलेगा। वहीं डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.37 लाख रुपए है। डीजल के टॉप वेरिएंट की कीमत 9.15 लाख रुपए है। वहीं पेट्रोल के टॉप वेरिएंट की कीमत 7.90 लाख रुपए है।

सुजुकी टू व्हील्स ने पिछले साल की तुलना में 45.8 फीसदी की ज्यादा ग्रोथ की है। हालांकि यह इंडस्ट्री को देखते हुए थोड़ी कम है। अब सुजुकी टू व्हीलर अब अपना फोकस प्रीमियम और पर्फोर्मेंश बाइक पर करेगी। सुजुकी ने कुछ दिन पहले ही अपनी बाइक suzuki intruder को पेश किया था अब कंपनी ने इसी का एक और वेरिएंट पेश किया है। इसके अलावा एक स्कूटर भी पेश किया है।

हुंडई मोर्टस इंडिया की भारतीय कार मार्केट में 15 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है। हुंडई को भारत में आए 20 साल हो गए हैं। हुंडई कार मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 2020 तक 9 नए प्रॉडक्ट लॉन्च करने वाली है। हुंडई ने अपनी Hyundai Elite i20 को पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह पेट्रोल पर 19 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल पर 22.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

– Renualt भी अपनी एक इलेक्ट्रिक कार ट्रेजर से Auto Expo 2018 में पर्दा उठा दिया है। यह रेनो की पहली इलेक्ट्रिक कार है। रेनो ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई कार कैप्टर लॉन्च की थी। लुक्स की बात की जाए तो यह कार काफी खूबसूरत नजर आती है। कार में मस्कुयलर बंपर और इंटिग्रेटेड सी-शेप डीआरएल लगाया गया है।

 KIA SP कॉन्सेप्ट SUV में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। इसके अलावा इसमें 1.6 लीटर के पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। वहीं गिरयबॉक्स की बात करें तो इसके मेनुअल और ऑटोमैटिक में 6 स्पीड वाला गियर बॉक्स दिया गया है। इसके अलावा हुंडई i10 जैसी KIA पिसेन्टो को भी पेश किया गया है। यह शहर के लिए एक पावरफुल कार है।

Kia कार्स भी भारत में अपनी कारें पेश करने जा रही है। इसकी कारों को कीया के स्टॉल पर हॉल नंबर 7 में देखा जा सकता है। यहां कीआ की सभी कारों को डिस्प्ले किया जा सकता है। कीआ कॉन्सेप्ट को भारत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। होंडा ने भी अपनी 3 कारें पेश कर दी हैं। होंडा ने होंडा Civic, होंडा Amaze, होंडा CRV को पेश कर दिया है। होंडा अगले 4 साल में 6 नई कारें पेश करने की प्लानिंग कर रही है।