देश में कोरोना वायरस से जंग जारी है, और इसमें योगदान देने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां सरकार की मदद कर रही हैं। ऐसे में दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा कोरोनो वायरस से लड़ने के लिए पहले ही एक किफायती वेंटिलेटर बनाने का काम शुरू कर चुकी है, जिसके बाद अब कंपनी ने राहत प्रयास कार्यो में जुड़ते हुए लॉजिस्टिक्स Alyte arm, के माध्यम से COVID-19 महामारी से प्रभावित लोगों के लिए मुफ्त आपातकालीन कैब सेवाएं शुरू की हैं।
ये कैब सेवाएं सिंगल मदर्स, विकलांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यक सेवाओं जैसे दवा की खरीदारी, बैंकों, डाकघरों और अस्पतालों के लिए मुहैया होंगी। बता दें, महिंद्रा डॉक्टरों और नर्सों को भी यह कैब सेवाएं प्रदान करेगी। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जिन गाड़ियों को कैब सेवा के लिए लगाया गया है उनमें Mahindra e-Verito जैसे इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं।
बता दें, महिंद्रा एंड महिंद्रा भी कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। कंपनी पहले से ही अपनी टीम के साथ मिलकर वेंटिलेटर और फेस शील्ड बनाने पर काम कर रही है। इसके साथ ही कंपनी महिंद्रा की टीम ने मुंबई में महिंद्रा के कांदिवली प्लांट के अंदर मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया है। कंपनी की तरफ से जिन मास्क का उत्पादन किया जा रहा है, उनमें 99.95% तक बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम है।”
वहीं कंपनी की तरफ से पहले वेंटिलेटर को तैयार भी किया जा चुका है। इससे पहले कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस वायरस से संक्रमित लोगों की मदद के लिए अपने पूरी सैलेरी दान करने की घोषणा की थी। इसके अलावा उन्होनें ट्वीटर पर इस बात की भी जानकारी साझा की थी कि कंपनी अपने रिसॉर्ट को भी अस्थाई अस्पताल में कनवर्ट करेगी। ताकि इस बीमारी से ग्रसित लोगों का इलाज किया जा सके।