Mahindra and Mahindra ने हाल ही में अपनी पॉपुलर ऑफ रोड एसयूवी महिंद्रा थार का सस्ता वेरिएंट (Mahindra Thar 4X2) लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने 2 व्हील ड्राइव के साथ मार्केट में उतारा है। लॉन्च होने के बाद से थार के सस्ते वेरिएंट को खूब पसंद किया जा रहा है और कंपनी इस एसयूवी की डिलीवरी शुरू कर चुकी है लेकिन इसकी भारी मांग के चलते महिंद्रा थार 2 डब्ल्यूडी (Mahindra Thar 2WD) का वेटिंग पीरियड 18 महीने से ज्यादा का हो गया है।

Mahindra Thar 2WD डीजल वेरिएंट की बंपर डिमांड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा थार 3 व्हील ड्राइव के डीजल वेरिएंट को लोग हाथों हाथ ले रहे हैं जिसके चलते इस डीजल वेरिएंट पर मिलने वाला वेटिंग पीरियड कुछ शहरों में 18 महीने से ज्यादा का हो गया है। अगर इसके पेट्रोल वेरिएंट की बात करें तो उसपर 3 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

Mahindra Thar 2WD को अगर आप भी पसंद करते हैं या इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जान लीजिए Mahindra Thar 4X2 की कीमत, इंजन, वेरिएंट, माइलेज और फीचर्स से जुड़े हर सवाल का आसान जवाब।

Mahindra Thar 4X4 और Mahindra Thar 4X2 कीमत में अंतर

Mahindra Thar 2WD की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है जबकि Mahindra Thar 4WD की शुरुआती की कीमत 13.58 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। दोनों की कीमत में करीब 3.59 लाख रुपये का अंतर है।

महिंद्रा थार में कितने मॉडल आते हैं?

Mahindra Thar 4X2 को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स के साथ पेश किया है जिसमें पहला एएक्स, दूसरा एएक्स (ओ) और तीसरा एलएक्स है।

थार का कौन सा वेरिएंट सबसे अच्छा है?

Mahindra Thar 2WD के तीनों वेरिएंट में ज्यादातर खरीदारों द्वारा एलएक्स वेरिएंट को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

महिंद्रा थार का टॉप मॉडल कौन सा है?

Mahindra Thar 4X2 का टॉप मॉडल 2.0 Petrol MT LX है जिसकी शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली है।

महिंद्रा थार का सबसे सस्ता वेरिएंट कौन सा है ?

Mahindra Thar 2WD का सबसे सस्ता वेरिएंट एएक्स opt 4-str हार्ड टॉप डीजल रियर व्हील ड्राइव है। इस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है।

थार की टॉप स्पीड कितनी है?

महिंद्रा एंड महिंद्रा का दावा है कि Mahindra Thar 4X2 की टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटा है।

थार गाड़ी एवरेज कितना देती है?

Mahindra Thar 2WD की माइलेज को लेकर कंपनी दावा करती है कि मैनुअल डीजल और पेट्रोल वेरिएंट पर इसकी माइलेज 15.2 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है।

महिंद्रा थार एक जीप है?

महिंद्रा थार जीप नहीं बल्कि एक ऑफ रोड एसयूवी है जिसमें कंपनी ने पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया है।

यह भी पढ़ें

5 लाख में यहां मिलेगी महिंद्रा थार Mahindra XUV400 EV Booking process
Bolero Neo limited edition की कंप्लीट डिटेलMahindra XUV400 Vs Tata Nexon EV Max Compare Report
Mahindra SUV