Today Bank Holiday: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर आज यानी 31 अक्टूबर को बैंक की छु्ट्टी है। बता दें कि विभिन्न राज्यों में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की वजह से सरकारी छुट्टी भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जानें का प्लान बना रहे हैं तो यहां चेक करें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…
आज 31 अक्टूबर को बैंक खुले है या बंद?
आज यानी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर अहमदाबाद में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने छुट्टियों को तीन कैटिगिरी में बांटा हुआ है। इनमें Holiday under the Negotiable Instruments Act; Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल होती हैं।
मिलती रहेंगी डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर भले ही बैंक खुले नहीं है लेकिन सामान्य तौर पर डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज चालू रहेंगी। ग्राहक मोबाइल ऐप , NEFT, और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बिना किसी परेशानी के फाइनेंशियल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आधार अपडेट से लेकर LPG, क्रेडिट कार्ड तक, 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर
बैंक हॉलिडे अक्टूबर 2025 (Bank Holidays October 2025)
| डेट | दिन | छुट्टी / त्यौहार | किन-किन शहरों/राज्यों में बंद | 
|---|---|---|---|
| 1 अक्टूबर | बुधवार | नवरात्रि समाप्ति / महानवमी / दशहरा / आयुध पूजा | अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादुन, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम | 
| 2 अक्टूबर | गुरुवार | गांधी जयंती / विजयादशमी | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) | 
| 3 अक्टूबर | शुक्रवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक | 
| 4 अक्टूबर | शनिवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक | 
| 6 अक्टूबर | सोमवार | लक्ष्मी पूजा | अगरतला, कोलकाता | 
| 7 अक्टूबर | मंगलवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा | बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला | 
| 10 अक्टूबर | शुक्रवार | करवाचौथ | शिमला | 
| 18 अक्टूबर | शनिवार | काती बिहू | गुवाहाटी | 
| 20 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) | 
| 21 अक्टूबर | मंगलवार | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) | बेलापुर, भोपाल, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, जम्मु, मुंबई, नागपुर, रायपुर, श्रीनगर | 
| 22 अक्टूबर | बुधवार | बली प्रतिप्रदा / नया संवत्सर / गोवर्धन पूजा | अहमदाबाद, बैलाग्राम, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर | 
| 23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती | अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला | 
| 27 अक्टूबर | सोमवार | छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) | कोलकाता, पटना, रांची | 
| 28 अक्टूबर | मंगलवार | छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) | पटना, रांची | 
| 31 अक्टूबर | शुक्रवार | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / राष्ट्रीय एकता दिवस | अहमदाबाद | 
सोर्स – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
