Today Bank Holiday: देश में दीवाली के बाद अब छठ महापर्व की धूम है। ऐसे में कई लोग जिन्हें आज बैंक में काम है वे कन्फ्यूजन में है कि आज बैंक खुले है या नहीं। बता दें कि RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआई की इस लिस्ट के अनुसार, आज बैंक की छुट्टी है। लेकिन आपको बता दें कि अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग दिन सरकारी छुट्टी होती हैं। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जानें का सोच रहे है तो यहां पहले ही चेक कर ले कि आपके शहर में बैंक बंद है या खुले…
आज 28 अक्टूबर 2025 को बैंक खुले है या नहीं?
छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) की वजह से आज यानी 28 अक्टूबर 2025 कोपटना, रांची में बैंक की छुट्टी है।
डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं मिलती रहेंगी
छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) की वजह से आज भले ही बैंक की छुट्टी है लेकिन आज डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज सामान्य तौर पर चालू रहेंगी। आज ग्राहक NEFT, RTGS, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए फाइनेंशियल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
LIC म्यूचुअल फंड ने लॉन्च की कंजम्प्शन थीम वाली स्कीम – चेक करें NFO की पूरी डिटेल
अक्टूबर 2025 बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्यौहार | किन-किन शहरों/राज्यों में बंद |
|---|---|---|---|
| 1 अक्टूबर | बुधवार | नवरात्रि समाप्ति / महानवमी / दशहरा / आयुध पूजा | अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादुन, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम |
| 2 अक्टूबर | गुरुवार | गांधी जयंती / विजयादशमी | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
| 3 अक्टूबर | शुक्रवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
| 4 अक्टूबर | शनिवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
| 6 अक्टूबर | सोमवार | लक्ष्मी पूजा | अगरतला, कोलकाता |
| 7 अक्टूबर | मंगलवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा | बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला |
| 10 अक्टूबर | शुक्रवार | करवाचौथ | शिमला |
| 18 अक्टूबर | शनिवार | काती बिहू | गुवाहाटी |
| 20 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
| 21 अक्टूबर | मंगलवार | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) | बेलापुर, भोपाल, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, जम्मु, मुंबई, नागपुर, रायपुर, श्रीनगर |
| 22 अक्टूबर | बुधवार | बली प्रतिप्रदा / नया संवत्सर / गोवर्धन पूजा | अहमदाबाद, बैलाग्राम, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर</td> |
| 23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती | अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला |
| 27 अक्टूबर | सोमवार | छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) | कोलकाता, पटना, रांची |
| 28 अक्टूबर | मंगलवार | छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) | पटना, रांची |
| 31 अक्टूबर | शुक्रवार | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / राष्ट्रीय एकता दिवस | अहमदाबाद |
