Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, आज यानी 1 नवंबर 2025 को बैंक की छुट्टी है। बता दें कि आरबीआई स्थानीय त्योहार के हिसाब से अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग छुट्टी देती है। ऐसे में आज अगर आपको बैंक में कुछ काम है तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में आज बैंक बंद है या नहीं…

आज शनिवार, 1 नवंबर को बैंक खुले है या बंद?

आज शनिवार, 1 नवंबर को कर्नाटक राज्योत्सव और इगास-बग्वाली के वजह से बैंगलोर, देहरादून में बैंक की छुट्टी हैं। आरबीआई ने छुट्टियों को तीन कैटिगिरी में बांटा हुआ है। इनमें Holiday under the Negotiable Instruments Act; Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल होती हैं।

नवंबर में 2-4 नहीं 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके राज्य में कब-कब सरकारी छुट्टी,चेक करें RBI की लिस्ट

नेट बैंकिंग और डिजिटल सर्विसेज मिलती रहेंगी

भले ही बैंक खुले नहीं है लेकिन सामान्य तौर पर डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज चालू रहेंगी। आप NEFT, RTGS, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बिना किसी दिक्कत के फाइनेंशियल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन कौन सी है? जानें राजधानी और वंदे भारत से सस्ती या महंगा है टिकट, किराया, रूट समेत सारी डिटेल

बैंक हॉलिडे नवंबर 2025 (Bank Holidays November 2025)

तारीखदिनछुट्टी / त्योहारकिन-किन राज्यों / शहरों में बैंक बंद रहेंगे
1 नवंबर 2025शनिवारकर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवालबैंगलोर, देहरादून
2 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
5 नवंबर 2025बुधवारगुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रास पूर्णिमाआइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर।
6 नवंबर 2025गुरुवारनोंग्क्रेम नृत्यशिलॉन्ग
7 नवंबर 2025शुक्रवारवांगला फेस्टिवलशिलॉन्ग
8 नवंबर 2025शनिवारकनकदास जयंती / दूसरा शनिवारपूरे देश में (दूसरा शनिवार)
9 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
16 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
22 नवंबर 2025शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में
23 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
30 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में