अनिल अंबानी एक समय दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी ने अपने पूरे करियर और जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है। पिछले कुछ समय से उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है। यहां हम आपको उनके आलीशान घर की खासियत बता रहे हैं…

अनिल अंबानी पर बड़ी कार्रवाई, ED ने जब्त की 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति

  1. अनिल अंबानी के 17 मंजिला घर का नाम ‘Abode’ है। यहां मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक पाली हिल एरिया में स्थित है।
  2. अनिल अंबानी के पॉली हिल स्थित ये घर मुंबई की ऊंची इमारतों में से एक है। इस इमारत की ऊंचाई करीब 66 मीटर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल इसे 150 मीटर ऊंचा बनाने चाहते थे, मगर उन्हें अधिक ऊंचे कंस्ट्रक्शन की परमिशन नहीं मिली थी।
  3. इस बिल्डिंग में रूफटॉप पर हैलिपेड बना हुआ है जिस पर कई सारे हेलिकॉप्टर एक साथ लैंड कर सकते हैं।
  4. अनिल अंबानी के इस 17 मंजिला घर में कई जिम और गैराज भी हैं।
  5. रिपोर्ट्स के अनुसार, इमारत की सजावट में अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। इसे मशहूर पेंटर्स की पेंटिंग्स और एंटिक चीजों से सजाया गया है।
  6. अनिल अंबानी के इस शानदार घर का इंटीरियर, इंटरनेशनल आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया है।
  7. इस घर में आरामदायक रीक्लाइनर्स, महंगे सोफा से और रॉयल ग्लास विंडोज हैं।
  8. इस घर में हर सदस्य के लिए एक फ्लोर है, इस घर से मुंबई की स्काईलाइन का शानदार व्यू मिलता है।
  9. IIFL ने जनवरी, 2018 में भारत के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में अनिल अंबानी के आवास को दूसरे नंबर पर रखा था। IIFL की वेबसाइट के मुताबिक, अनिल अंबानी के इस घर की कीमत 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।