बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) का गुरुवार 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बता दें कि संजय कपूर और करिश्मा ने 2003 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा किआन हैं। जबकि, कपल ने आपसी सहमति से साल 2014 में तलाक की अर्जी फाइल की थी। लेकिन बच्चों की कस्टडी और सम्पत्ति के चलते दोनों के बीच काफी बहस हुई। न्यूज एजेंसी ANI पर साल 2016 में आई खबर के मुताबिक, संजय कपूर ने बच्चों के लिए 14 करोड़ के बॉन्ड खरीदे थे। जिस पर हर महीने लाखों का ब्याज मिलता है।

बॉन्ड पर हर महीने मिलता है लाखों का ब्याज

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, संजय कपूर द्वारा खरीदे गए 14 करोड़ के बॉन्ड पर हर महीने 10 लाख का ब्याज मिलता है। संपत्ति आवंटन के दौरान करिश्मा के नाम पर संजय कपूर के पिता के स्वामित्व वाले एक घर को भी किया गया था। अदालत ने बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दे दी थी। वहीं, संजय को बच्चों से मिलने का अधिकार दिया गया था।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से बीमा कंपनियों को लगेगा बड़ा झटका

आज नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की किस्त

Sunjay Kapur Net Worth

संजय कपूर दुनिया के 2703वें सबसे धनी व्यक्ति थे। Forbes के अनुसार, उनके निधन के समय तक उनकी कुल नेट वर्थ 1.2 बिलियन (10,300 करोड़ रुपये) थी। कुछ महीनों पहले उनकी पब्लिकली लिस्टेड कंपनी की वैल्यू 40,000 रुपये करोड़ आंकी गई थी।

संजय कपूर ने की थी प्रिया सचदेव से तीसरी शादी

करिश्मा से तलाक के बाद ही संजय कपूर का नाम दिल्ली बेस्ड मॉडल प्रिया सचदेव से जुड़ने लगा और उनके अफेयर की खबरें आग की तरह फैल गईं। दोनों ने साल 2017 में शादी की और कुछ समय बाद उनका एक बेटा हुआ। प्रिया केवल एक मॉडल नहीं हैं, वो बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।