पिछले कुछ सालों में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुए हैं लेकिन फिलहाल अडानी ग्रुप के शेयरों में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है जिसका असर अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी की संपत्ति पर भी पड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति में पिछले 1 महीने में करीब 30 बिलियन डॉलर की कमी आई है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में पांचवें स्थान से खिसक कर नौवें स्थान पर आ गए हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट की बड़ी वजह है शेयर बाजार में मंदी का माहौल है, जिसके कारण पिछले 1 महीने में अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 33 फीसदी लुढ़क गए हैं। इसके कारण गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ी कमी देखने को मिली है। अडानी ग्रुप की इन कंपनियों के शेयर फिसले….

अडानी ग्रीन एनर्जी: ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में कार्य करने वाली अडानी ग्रुप की इस कंपनी इस कंपनी के शेयर में पिछले 1 महीने में 33 फीसदी तक की गिरावट आई है वहीं पिछले एक साल की बात करे तो इस शेयर ने निवेशकों को 43 फीसदी का रिटर्न दिया है।

अडानी ट्रांसमिशन: शेयर बाजार में मंदी की मार अडानी ग्रुप के इस शेयर पर भी पड़ी है। पिछले 1 महीने में अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में 25 फीसदी तक की गिरावट आई है। वहीं, पिछले एक साल की बात 27 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

अडानी पोर्ट: अडानी ग्रुप के इस कंपनी के शेयर में भी 6.4 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, पिछले एक साल में भी इस शेयर ने निवेशकों को -15 फीसदी का रिटर्न दिया है।

मुकेश अंबानी निकले आगे: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी, गौतम अडानी से आगे निकलते हुए देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 101 बिलीयन डॉलर है और वे दुनिया के अमीरों की सूची में सातवें पायदान पर हैं जबकि अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी की संपत्ति 95 अरब डॉलर की है जबकि इस साल अप्रैल में उनकी संपत्ति 125 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी।