Khushboo Sundar Net Worth: एक्ट्रेस से राजनेता बनने वालीं खुशबू सुंदर आजकल अपने बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम खुलासे किए हैं। खुशबू को भारतीय राजनेता, एक्ट्रेस, फिल्म प्रोड्यूसर और टेलिविजन पर्सनालिटी के तौर पर पहचाना जाता है। वह भारत की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका उनके फैंस ने मंदिर बना दिया। DMK, कांग्रेस का दामन थामने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की नेता के तौर पर खुशबू सुंदर एक्टिव राजनीति कर रही हैं। साल 2021 में उन्होंने चुनाव भी लड़ा। एक्टर, प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने अपने करियर में खूब कमाई की है। जानिए अभिनेत्री से राजनीति में आने वालीं खुशबू सुंदर के पास कितनी धन-दौलत है। आपको बताते हैं उनकी नेट वर्थ के बारे में…

खुशबू सिंदर नेट वर्थ: Khusboo Sundar Net Worth

खुशबू सुंदर ने साल 2021 में चेन्नई की Thousand Lights विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन DMK उम्मीदवार ने उन्हें 32,000 वोटों से हरा दिया। इस चुनाव में दाखिल अपने चुनावी हलफनामे में खुशबू ने अपनी धन-दौलत की जानकारी दी थी।

दिल्ली मॉडल: केजरीवाल सरकार ने 10 सालों में यहां पानी की तरह बहाया पैसा, जानें देश की राजधानी के आर्थिक हालात

चुनावी एफिडेविट के मुताबिक, खुशबू सुंदर के पास उस समय 41 करोड़ रुपये की धन-दौलत थी। जबकि उनके पर कुल 4 करोड़ से ज्यादा का कर्ज था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को खुशबू ने 2019-20 में अपनी कुल इनकम 46,24,630 रुपये दिखाई थी। वहीं 2018-19 में उनकी कुल आय 29,86,460 रुपये थी। जबकि 2017-18 में उनकी इनकम 3,73,020 रुपये थी। जबकि उनके पति सुंदर सी. की कुल आय 2019-20 में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। वहीं 2018-19 में उनकी कुल इनकम 1,11,17,250 रुपये थी। जबकि 2017-18 में उनकी आय 45,68,250 रुपये थी।

खुशबू सुंदर के पास 2021 में कुल 2 लाख रुपये जबकि उनके पति के पास 1,10,000 रुपये कैश थे। खुशबू सुंदर, उनके पति और बच्चों के बैंक अकाउंट में कुल 71 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा थी।

खुशबू सुंदर के नाम पर कोई इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं है। वहीं उनकी दोनों बेटियों के नाम पर 10-10 लाख रुपये की LIC पॉलिसी है।

PM Kisan Yojana की 19वीं किस्त जल्द आएगी, जानें किन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा और किसे लौटाना पड सकता है पैसा?

बात करें कार कलेक्शन की तो खुशबू सुंदर के पास 2021 में Fortuner Toyota कार थी जिसकी वैल्यू उन्होंने 33 लाख रुपये दिखाई थी। वहीं मारुति स्विफ्ट की वैल्यू 5 लाख रुपये थी। उनके पति के पास 74 लाख रुपये से ज्यादा की वैल्यू वाली BMW X5, 28 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली Toyota Camry व 12 लाख से ज्यादा वाली KIA SONET कार थी।

बात करें सोने-चांदी में निवेश की तो खुशबू सुंदर के पास कुल 8.55 किलोग्राम सोना साल 2021 में था और उसकी वैल्यू उन्होंने 3 करोड़ 42 लाख रुपये दिखाई थी। पिछले 4 सालों में इसकी वैल्यू बढ़कर 6 करोड़ से कहीं ऊपर हो चुकी है। एफिडेविट में उन्होंने अपने पास 78 किलो चांदी होने की जानकारी दी थी जिसकी वैल्यू 46 लाख रुपये उस समय थी। वहीं उनके पति के पास 19 लाख रुपये से ज्यादा वैल्यू वाली 495 ग्राम सोना था। उनके पति के पास 5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली 9 किलोग्राम चांदी साल 2021 में थी।

बात करें अचल संपत्ति की तो खुशबू सुंदर और उनके पति के पास कुल 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की गैर कृषि योग्य भूमि साल 2021 में थी। इसके अलावा दोनों पति-पत्नी के पास 30 करोड़ से ज्यादा की वैल्यू वाली कई रेजिडेंशियल बिल्डिंग साल 2021 में एफिडेविट में दिखाए गए थे।

कौन हैं खुशबू सुंदर: Who is Khushboo Sundar?

खुशबू सुंदर का असली नाम नखत खान है और उनका जन्म 29 सितंबर 1970 को हुआ था। उनका ताल्लुक मुंबई के मुस्लिम परिवार से है। उनके माता-पिता ने उस समय उन्हें खुशबू नाम दिया जब उनके करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर हुई। वह पिछले 40 सालों से चेन्नई में रह रही हैं। खुशबू ने पॉप्युलर हिंदी फिल्म The Burning Train से बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के गाने ‘तेरी है जमीं, तेरा आसमां’ में खुशबू ने डेब्यू किया था।

साल 1980 से 1985 के बीच उन्होंने कई हिंदी फिल्मों जैसे ‘नसीब’, ‘लावारिस’, ‘कालिया’, ‘दर्द का रिश्ता’ और ‘बेमिसाल’ में काम किया। तमिल इंडस्ट्री में खुशबू ने अपने काम से एक अलग पहचान बाई है और उन्होंने कुछ तेलगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है। करीब 185 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं खुशबू सुंदर ने तीन तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉड जीते हैं।

बात करें पॉलिटिकल करियर की तो खुशबू सुंदर ने 14 मई 2010 में DMK के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। खुद दिग्गज राजनेता करुणानिधि ने चेन्नई स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में उनका स्वागत किया। 16 जून 2014 को डीएमके का साथ खुशबू ने छोड़ दिया।

26 नवंबर 2014 को खुशबू ने तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया। खुशबू कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी हैं और कांग्रेस में रहते हुए वह पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों की बड़ी आलोचक थीं।

12 अक्टूबर, 2020 को खुशबू ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इसी दिन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। वह फिलहाल, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य हैं। 2021 में उन्होंने चेन्नई की Thousands Lights विधानसभा से चुनाव भी बीजेपी के टिकट पर लड़ा लेकिन इसमें उन्हें जीत हासिल नहीं हो सकी।