Top 10 Best Selling Cars, SUV in October 2024 in India:लंबे वक्त से सुस्त रफ्तार में चल रहे ऑटोमोटिव सेक्टर को धनतेरस और दिवाली के फेस्टिव सीजन ने जबरदस्त बूस्ट दिया है, जिसमें कार निर्माताओं को अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने में खासी मदद मिली है। फेस्टिव सीजन से मिले बूस्ट की बदौलत कुल वाहनों की बिक्री में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस आर्टिकल में आप जान लीजिए उन टॉप 10 कारों की डिटेल, जो बनी हैं अक्टूबर की बेस्ट सेलिंग।

मारुति सुजुकी अर्टिगा

मारुति सुजुकी अर्टिगा ने अक्टूबर की बेस्ट सेलिंग कार के रूप में नाम दर्ज किया है, जो की एक एमपीवी है। मारुति ने अर्टिगा की 18,785 यूनिट अक्टूबर 2024 में बेची हैं, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2023 में यह बिक्री 14,209 यूनिट ही थी। बिक्री में आई इस जबरदस्त उछाल से इस एमपीवी की बिक्री में साल-दर-साल 32% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

दिवाली के फेस्टिव सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति स्विफ्ट है, जिसकी जिसकी 17,539 यूनिट की बिक्री इस महीने हुई है, हालांकि पिछले साल अक्टूबर 2023 में यह आंकड़ा 20,598 का था। साल-दर-साल 15% की गिरावट के बाद भी यह कार दूसरे पायदान पर काबिज होने में सफल रही है।

हुंडई क्रेटा

हुंडई क्रेटा अपनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी है, जिसने इस अक्टूबर काफी अच्छी बढ़त बनाई है। अक्टूबर 2024 में इस एसयूवी की 17,497 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2023 में 13,077 थी। इस बिक्री के चलते क्रेटा को साल-दर-साल 34% की वृद्धि हासिल हुई है।

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा अपनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग व्हीकल्स में से एक है, जिसकी 16,565 यूनिट अक्टूबर 2024 में बिकी हैं, जबकि अक्टूबर 2023 में यह आंकड़ा 16,050 यूनिट्स का था।जो साल-दर-साल 3% की मामूली वृद्धि दर्शाता है।

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की अक्टूबर 2024 में 16,419 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जिसके चलते यह टॉप 10 कारों में 5वें पायदान पर काबिज होने में सफल रही है। मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की अक्टूबर 2023 में 11,357 यूनिट्स की ब्रिकी हुई थी, जिसके चलते इस एसयूवी को 45% की शानदार बढ़त हासिल हुई है।

मारुति सुजुकी बलेनो

मारुति बलेनो की बिक्री में इस महीने मामूली गिरावट देखी गई है, 16,082 यूनिट्स की बिक्री दिखाती है, जबकि अक्टूबर 2023 में इस एसयूवी की 16,594 बिक्री से कम है। इस हैचबैक को अक्टूबर 2024 में साल-दर-साल 3% की गिरावट की गिरावट देखने को मिली है।

टाटा पंच

टाटा पंच अपनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक है, जिसकी 15,740 यूनिट अक्टूबर 2024 में बिकी हैं, जो अक्टूबर 2023 में बेची गई 15,317 इकाइयों की तुलना में 3% ज्यादा हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो

महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी सेगमेंट की लीडर है और अपनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक है। अक्टूबर 2024 में इस एसयूवी की 15,677 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2023 में 13,578 यूनिट्स थी। इस बिक्री के चलते स्कॉर्पियो ने साल-दर-साल 15% की ग्रोथ हासिल की है।

टाटा नेक्सन

टाटा नेक्सन अपने सेगमेंट की इकलौती एसयूवी है, जो पेट्रोल, डीजल के अलावा सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट के साथ भी मौजूद है। अक्टूबर 2024 में इस एसयूवी की 14,759 यूनिट्स बिकी हैं, जो अक्टूबर 2023 में बेची गई 14,759 यूनिट्स से कम है, जिसके चलते इस एसयूवी को साल-दर-साल 13% की गिरावट देखनी पड़ी है।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

मारुति ग्रैंड विटारा अपनी कंपनी की एक प्रीमियम एसयूवी है, जिसे काफी अच्छी सफलता मिली है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की अक्टूबर 2024 में 14,083 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2023 में बेची गई 10,834 यूनिट्स से 30% की वार्षिक वृद्धि दिखाती है।