Yamaha ने 2023 Ray ZR 125 Fi हाइब्रिड लॉन्च कर दिया है जिसे कुछ मैकेनिकल अपग्रेड और नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस स्कूटर का 125cc सेकंड जेनरेशन ऑन-बोर्ड सेल्फ-डायग्नोस्टिक (OBD2) और E20 फ्यूल के अनुकूल बनाया गया है।

अगर आप इस स्कूटर को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जान लीजिए 2023 Ray ZR 125 Fi Hybrid की पांच महत्वपूर्ण बाते।

2023 Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid Engine

यामाहा ने 125cc इंजन को अपडेट किया है जो नए OBD-2 या RDE मानदंडों को पूरा करता है जो 1 अप्रैल, 2023 को लागू होगा। इसका मतलब यह है कि सेंसर की मदद से पावरट्रेन के परफॉर्मेंस और हेल्थ को रियल टाइम ट्रैक किया जा सकता है। इसलिए, यह परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना कम मात्रा में इमिशन करता है। Ray ZR में 125 सीसी का इंजन दिया गया है जो एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक पर आधारित है जो 8 बीएचपी की पावर और 10.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Ray ZR 125 एक स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) सिस्टम से लैस है, जो इंजन को बहुत शांत रखता है। एसएमजी और इंटेलिजेंट पावर असिस्ट दोनों ही इलेक्ट्रिक मोटर से स्टार्ट-स्टॉप या स्लो-मूविंग ट्रैफिक या राइडिंग अपहिल पर एक्स्ट्रा इलेक्ट्रिसिटी का प्रोडक्शन करने के लिए मिलकर काम करते हैं।

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए, Ray ZR रेंज में साइड-स्टैंड कट-ऑफ फीचर मिलता है जो साइड-स्टैंड लगे होने पर पावरट्रेन को खत्म कर देता है। स्कूटर यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम (यूबीएस) से भी लैस है जो बेहतर स्टॉपिंग प्रदान करता है। यह कॉन्सेप्ट सिंपल और इफेक्टिव है। जब पीछे के ब्रेक लगाए जाते हैं, तो आगे के ब्रेक अपने आप सक्रिय हो जाते हैं, जिससे बेहतर ब्रेकिंग नियंत्रण सुनिश्चित होता है।

2023 Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid Connected tech

Ray ZR 125 ब्लूटूथ-सक्षम वाई-कनेक्ट ऐप के माध्यम से कनेक्टेड तकनीक के साथ आता है। एक बार जब स्मार्टफोन स्कूटर के साथ सिंक हो जाता है तो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फोन नोटिफिकेशन जैसे कॉल, एसएमएस और ईमेल अलर्ट, फोन बैटरी डिस्प्ले और ऐप कनेक्टिविटी स्टेटस जैसे फीचर्स रीड करता है। इसके अलावा वाई-कनेक्ट ऐप फ्यूल कंजप्शन ट्रैकर, मेंटेनेंस अलर्ट, लास्ट पार्किंग लोकेशन, खराबी नोटिफिकेशन आदि जैसे स्मार्ट फीचर भी डिस्प्ले होते हैं।

2023 Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid Hardware

Ray ZR 125 का वजन केवल 99 किलोग्राम है। इसमें 21 लीटर अंडर सीट स्टोरेज और 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक है। 785 मिमी की सीट ऊंचाई के साथ, यामाहा स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 145 मिमी है। Ray ZR 125 में फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और एक रियर मोनोशॉक है। फ्रंट 190 मिमी का डिस्क ब्रेक और 190 मिमी ड्रम ब्रेक का विकल्प मिलता है।

2023 Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid Price and variants

Ray ZR 125 दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं। स्टैंडर्ड और स्ट्रीट रैली। नीचे Ray ZR 125 की पूरी लिस्ट दी गई है। स्टैंडर्ड ड्रम वेरिएंट तीन कलर, सियान ब्लू, मेटालिक ब्लैक और मैट रेड के साथ आता है। इसका डिस्क ब्रेक वेरिएंट दो एक्स्ट्रा कलर रेसिंग ब्लू और डार्क मैट ब्लू के साथ मिलता है। रे जेडआर रैली स्ट्रीट रैली के फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड के रूप में मिलती है। यह रैली वेरिएंट तीन कलर स्कीम मैट कॉपर, मैट ब्लैक और लाइट ग्रे वर्मिलियन में उपलब्ध है।

2023 Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid VariantPrice (ex-showroom, Delhi)
RayZR Drum (Metallic Black, Cyan Blue, and Matte Red) Rs 82,730
RayZR Disc (Cyan Blue, Matte Red, and Metallic Black)Rs 88,530
RayZR Disc (Racing Blue and Dark Matte Blue) Rs 89,530
Ray ZR Street Rally (Matte Copper)Rs 92,530
Ray ZR Street Rally (Matte Black and Light Grey Vermillion)Rs 93,530
2023 Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid