किसान आंदोलन की खबरें

KISAN ANDOLAN

MSP की मांग, कर्जमाफी की चाहत… किसान सही या गलत? सीधे सवाल का सीधा जवाब

इस सवाल का सीधा जवाब मिलना मुश्किल, पक्ष-विपक्ष में कई तरह के तर्क हैं. लेकिन फिर भी अगर सही तरह…

farmer leaders| farmer protest| kisan andolan

Farmers Protest: कहानी उन 2 किसान नेताओं की जिन्होंने खड़ा कर दिया आंदोलन 2.0

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र के साथ कल शाम 5 बजे…

Farmers Protest | Agriculture Minister Arjun Munda | modi govt

2021 में सरकार ने लिया था U-Turn, इस बार क्यों BJP किसान आंदोलन से नहीं है परेशान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा किसान आंदोलन कर रहा है। एक तरफ आप भारत रत्न दे रहे…

Delhi Farmer Protest, Modi Government

पिछली बार से कितना अलग है किसानों का आंदोलन, आखिर क्यों और किन मांगों के साथ दिल्ली आ रहे अन्नदाता?

पंजाब हरियाणा के किसान एक बार फिर मोदी सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं…

किसान आंदोलन के वीडियो

किसान आंदोलन विशेष

opposition , congress, bjp , diesel , petrol
कृषि कानून पर रारः राष्ट्रपति अभिभाषण के बीच कांग्रेस MP की नारेबाजी, LS में भी कांग्रेसियों का हंगामा

लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सांसदों ने विवादों में घिरे तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते…

national news india news
राजदीप सरदेसाई के साथ खुलकर आईं ममता बनर्जी, कहा- मीडिया क्यों है शांत, यह क्या हो रहा

नोएडा के एक थाने में वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई समेत कुछ अन्य पत्रकारों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

पानी के टैंकर ले किसानों के बीच पहुंच गए AAP नेता सिसोदिया और राघव चड्ढा, पुलिस से हो गई बहस

आज आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन और राघव चड्ढा को सिंघू बॉर्डर पर पुलिस ने रोका। इस दौरान…

Delhi, Red Fort, Farmers Protest
लालकिले में हुड़दंग के बाद गायब हो गया मीनार का एक हिस्सा, केंद्रीय मंत्री ने कहा- यह सबसे बड़ा नुकसान

केंद्रीय संस्कृति-पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने लाल किले में तोड़फोड़ पर दुख जताते हुए कहा, “प्राचीन वस्तुएं बहुमूल्य हैं। हम…

Samyukta Kisan Morcha, Farmers Protest
किसान नेताओं पर पुलिस का शिकंजा: छह को आज पूछताछ के लिए बुलाया, 44 लुकआउट सर्कुलर निकलवाए

जिन 44 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुए हैं। उनमें भारतीय किसान यूनियन के डॉक्टर दर्शन पाल, सामाजिक कार्यकर्ता…

delhi, farmers protest
किसान आंदोलन: राजदीप सरदेसाई सहित छह पत्रकारों पर एफ़आईआर, दंगा भड़काने के मकसद से गलत ट्वीट करने का आरोप

एफआईआईर की कॉपी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कहा है कि एक साजिश के तहत सुनियोजित दंगा कराने और लोक सेवकों…

VIDEO: राकेश टिकैत ने कैमरे पर युवक को जड़ा थप्पड़, ‘BJP का है’ कह कर चिल्लाने लगे लोग

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने आज मीडिया के सामने एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया।

rakesh tikait, farmers protest
राकेश टिकैत पर लगा UAPA, किसान नेता ने कहा- सरेंडर नहीं करूंगा

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पुलिस के आगे सरेंडर करने से मना कर दिया। गाजीपुर बॉर्डर धरना…

योगी सरकार ने सभी जिलों के DM, SP को किसानों का धरना खत्म कराने का आदेश दिया

26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में किसान परेड के दौरान हुई हिंसा की घटना के बाद योगी सरकार भी एक्शन…

Farmers, Farm Laws, New Delhi
ठंड लगने से महिला किसान की मौत, हरियाणा-राजस्थान सीमा पर कर रही थीं प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चे ने बताया है कि महाराष्ट्र की एक किसान, 56 वर्षीय सीताबाई तडवी, जो 16 जनवरी से हरियाणा-राजस्थान…

गणतंत्र दिवस हिंसाः संगठनों के बीच आपस में ही लग गई थी होड़, किसान नेताओं ने बताया, क्यों हुआ बवाल

किसान नेताओं ने खुद को लाल किले पर हुई हिंसा से अलग तो कर लिया लेकिन 26 जनवरी को किसान…

Farmers Protest FAQ: किसान आंदोलन से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब

साल 2021 में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद फरवरी 2023 में किसानों ने एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब से दिल्ली की तरफ कूच की।13 फरवरी को पंजाब के कई किसान संगठनों से जुड़े किसान पंजाब से दिल्ली की तरफ रवाना हुए लेकिन हरियाणा सरकार ने उन्हें शंभू बॉर्डर (पंजाब – हरियाणा) राज्य की सीमा पर रोक दिया। शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ। आंदोलनकारी किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले लगाए। किसानों के इस आंदोलन को देश के विभिन्न किसान संगठन समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी किसानों के इस आंदोलन का समर्थन किया है।

किसान आंदोलन 2.0 में पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों के अलावा यूपी, राजस्थान, एमपी सहित देशभर के तमाम किसान संगठन शामिल हैं। तमिलनाडु के किसानों ने भी पंजाब और हरियाणा के अपने साथियों के समर्थन में अपने राज्य में प्रदर्शन किया। साल 2020-21 दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा ने किया था, इसमें देशभर के किसान संगठन शामिल थे। इस बार किसान आंदोलन का नेतृत्व किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और किसान मजदूर संघर्ष समिति (KMSC) के समन्वयक सरवन सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसान संगठनों की सबसे अहम मांग MSP है। किसान अपनी फसलों के लिए MSP की कानून गारंटी डिमांड कर रहे हैं। किसान चाहते हैं कि स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशों को लागू किया जाए और किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाए। इसके अलावा किसान संगठन लखीमपुर खीरी में मारे गए लोगों के लिए न्याय मांग रहे हैं।

केंद्र सरकार फसलों की एक न्यूनतम कीमत तय करती है, उसे ही MSP (Minimum Support Prices) यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य कहा जाता है। इसकी शुरुआत 60 के दशक में हुई थी। अभी सरकार 22 फसलों पर एमएसपी देती है। किसान चाहते हैं कि सरकार सभी फसलों पर MSP दे। किसान चाहते हैं सरकार खेती की पूरी लागत पर बेस्ड C2+50% फॉर्मूले के आधार पर MSP को उनका कानूनी हक बना दे।

सरकार अगर चाहे तो वह किसानों की यह डिमांड मान सकती है लेकिन ऐसा कनानू बना देने से निश्चित ही उसपर बोझ बढ़ेगा। कानून बनाने के बाद उसके कार्यान्वयन के लिए कई तरह की तैयारी करनी होगी, जैसे सरकार को फूड सब्सिडी का बजट बढ़ना होगा, जिस पर पहले से ही बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो रहा है। इसके अलावा एक निश्चित बुनियादी ढांचे का निर्माण करना होगा, ताकि बड़ी मात्रा में अनाज का भंडारन हो सके।

अपडेट