बदायूं में सहसवान विधानसभा क्षेत्र में आयोजित क्षत्रिय सम्मेलन में भाजपा के एक नेता ने ऐसा बयान दिया, जिसे सुनने के बाद सभी दंग रह गए। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य ने जूते को लेकर बड़ा बयान दे डाला, उन्होंने कहा कि सरकार उसी की रहती है, जिसके जूते में दम होता है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह डाला कि थाने व जिले में उसी की चलती है, जिसके जूते में बल होता है।
बंदायू के अहमदनगर के असौली सीट से जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह उर्फ ‘झंडू भइया’ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अजित सिंह वैसे तो पहले से ही विवादों वाला चेहरा हैं और वे ऐसे ही बेजुबानी के लिए जाने भी जाते हैं। अजित सिंह ने इस बार सहसवान में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलने में जूता महिमा का ऐसा वर्णन किया कि वहां पर सुनने वाले सब हैरान थे।
यह भी पढ़ें: मैं हिंदू हूं, था और रहूंगा- बोले कांग्रेस के दिग्विजय; BJP की साध्वी प्रज्ञा ने बताया विधर्मी, कहा- जिसे सबूत देना पड़े वो तो हिंदू नहीं होता
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र व देश में प्रजातंत्र बड़ी चीज है, लेकिन यह सच्चाई है कि सरकार उसी की चलती है जिसके जूते में दम होता है। जिले के सरकारी कार्यालयों से लेकर थाने में उसी की चलती है, जिसके जूते में दम होता है। जूत में दम हो तो ही सरकार चलती है। उन्होंने कछाल नगरपंचायत चेयरमैन को महागुंडा तक कह डाला। उन्होंने कहा कि उनके पास सिर्फ पांच वोट हैं, लेकिन जूते में दम की वजह से ही वे चुनाव जीतते हैं और उनका दबदबा कायम रहता है ।
भाजपा नेता ने नसीहत देते हुए कहा कि ठाकुर बिरादरी आपस में गद्दारी न करे। अपने जुबान से यहां तक बोल बैठे कि अगर कोई मेरे बाप का मर्डर करेगा, बहन को भगाएगा, खेत का मेड काटेगा तो हम उसपर फूलों की वर्षा नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें: Apple से लेकर Xiaomi जैसे ब्रांडों पर मिलेगी बंपर छूट, अक्टूबर से शुरू हो रहा Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल
इस बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गुंडों की सरकार है। ये न जनता की फिक्र करते हैं, न ही अधिकारियों की इज्जत करना ही जानते हैं। इनको गुंडागर्दी के सिवाय और कुछ नहीं आता है। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी के दम पर इनकी अब सरकार नहीं बन सकती। जनता को सब जानकारी हो चुकी है। वह आने वाले चुनाव में बर्दाश्त नहीं करेगी। २०२२ में अखिलेश यादव सत्ता में आने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री योगी की भाषा भी सुनी है। जैसे सुबे के मुखिया बोलेंगे वैसे ही उनकी जनता भी बोलती है। सदन में जैसे मुख्यमंत्री योगी असैंवाधानिक भाषा का प्रयोग करते हैं वैसे ही उनके कार्यकर्ता भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।