यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार गया है। इस वक्त पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर करीब 207 मीटर को पार कर चुका है। बढ़ते जलस्तर के चलते दिल्ली के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। अधिकारियों ने बताया है कि हथिनीकुंड बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जनसत्ता के रिपोर्टर शुभम गर्ग और अंकुर यादव दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुँचे। फिलहाल बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार और सामाजिक संगठनों के प्रयासों से राहत सामग्री पहुँच रही है। देखिए हमारी पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।