भारत-पाकिस्तान के स्क्वाड जारी, एशियाई खेलों में 10 टीमें लेंगी हिस्सा; ये है पूरी लिस्ट
एशियाई खेल 2026 में चौथी बार क्रिकेट की प्रतियोगिता होगी। इस टूर्नामेंट के लिए पुरुष प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। जापान को मेजबान होने के नाते एंट्री मिली है। जबकि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को सीधे एंट्री मिली है।