दिल्ली व यूपी द्वारा देश के गरीब परिवारों को राहत के लिए फ्री में राशन दिया जा रहा है, जो मार्च तक दिया जाएगा। इसके साथ ही देश के गरीब परिवारों को राशन कम दाम पर देने की योजना पहले से ही है। लेकिन सभी राज्यों में इसके वितरण की प्रक्रिया अलग- अलग है। वहीं कई राज्यों में अनाज के साथ ही कई अन्य चीजें भी दी जाती हैं। जैसे यूपी में फ्री अनाज के साथ तेल, चना व नमक दिया जा रहा है।
केंद्र सरकार की ओर से ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ की व्यवस्था जल्द शुरू की जानी है। सरकार की ओर से इसपर तैयारी पूरी हो चुकी है। हालाकि अगर आप राशन कार्ड को आधार से लिंक कर लेते हैं तो जल्द ही आप देश के किसी भी कोने में रहें राशन उठा सकते हैं और आपको मिलने वाली सुविधा मिल सकती है। देश के किसी भी जगह में राशन आप वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत ले सकते हैं।
कैसे करें आधार को राशन कार्ड से लिंक
अगर आप नहीं जानते हैं कि राशन कार्ड को आधार से कैसे लिंक किया जाता है तो यहां आसान तरीका बताया गया है, जिसको फॉलो करने से आप जल्द ही अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक कर लेंगे और इसके लिए आपको कहीं पर भी जाने की आवश्यकता भी नहीं है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं और इसके बाद ‘Start Now’ पर क्लिक करें।
- यहां पर आपको पता जिला राज्य सहित अन्य जानकारियां भरनी होगी।
- इसके बाद ‘Ration Card Benefit’ के विकल्प का चयन करें।
- अब यहां आप अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज कर सकते हैं।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे आप दर्ज करें।
- प्रोसेस पूरा होते ही आपका आधार वेरिफाई हो जाएगा और आधार आपके राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा।
- इस प्रक्रिया के बाद आप देश के किसी भी जगह से राशन ले सकेंगे।
ऑफलाइन आधार को कैसे करें लिंक
UIDAI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आपको राशन कार्ड से अपना आधार कार्ड लिंक करने के लिए अपने आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड की कॉपी और राशन कार्ड धारक की पासपोर्ट साइज फोटी राशन कार्ड केंद्र पर या कोटेदार के माध्यम से जमा करनी होगी। इसके बाद आपका आधार लिंक करने के लिए बॉयोमेट्रिक लिया जाएगा, जिसके बाद आपका आधार राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा।