कसे हुए बजट में चला हुआ चार पहिया वाहन खरीदना चाहते हैं, तब आपको सात लाख रुपए के अंदर हैचबैक सेग्मेंट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की सेलेरियो (Celerio) से लेकर इसी कंपनी की बलेनो (Baleno) और टाटा (Tata) की एल्ट्रॉज (Altroz) मिल जाएंगी। आइए जानते हैं इन यूज्ड गाड़ियों के बारे में:
- 2011 मारुति सुजुकी की वैगन आर एलएक्सआई एलपीजी मॉडल एक लाख 45 हजार रुपए में मिल रही है। यह एक लाख किलोमीटर चली है और सेकेंड ओनर वाली गाड़ी है।
- 2009 की वैगन आर एलएक्सआई एलपीजी एक लाख 40 हजार किमी चली है। यह दो लाख रुपए में मिल रही है। यह भी सेकेंड ओनर वाली कार है।
- दो लाख 10 हजार रुपए में 2012 मॉडल की वैगन आर एलएक्सआई 1.0 बीएस 4 बिक रही है। लखनऊ के बदरुख में पूजा ऑटोमूवर्स द्वारा इसे बेचा जा रहा है।
- 59,254 किमी चल चुकी 2010 की ह्युंदै की आई20 1.2 मैग्ना मिल रही है। पेट्रोल वेरियंट वाली इस कार की कीमत 2.65 लाख रुपए और यह फर्स्ट ओनर वाली गाड़ी है।
- 2012 की निसान माइक्रा एक्सवी डीजल मॉडल भी इस लिस्ट में है। यह गाड़ी 56,107 किमी चली है और इसका दाम 2.7 लाख रुपए है। सीपीएमजी कैंपस स्थित नारायण ऑटोमोबाइल्स द्वारा इसका ऐड पोस्ट किया गया है।
- 2016 मॉडल वाली रेनॉल्ट क्विड एसटीडी बीएस 4 92 हजार किमी चली है। पेट्रोल वेरियंट वाली इस गाड़ी की कीमत 2.75 लाख रुपए और इस पर दो साल की वॉरंटी* भी दी जा रही है।
- 2016 मारुति सुजुकी सेलेरियो वीडीआई 3.45 लाख रुपए में बेची जा रही है। डीजल वेरियंट वाली इस कार पर भी दो साल की वॉरंटी दी जा रही है। हालांकि, इसके साथ कुछ शर्तें भी लागू हैं। गाड़ी 68,400 किमी चली है।
- 2015 की ह्युंदै ग्रांड आई10 1.1 मैग्ना डीजल वर्जन 4.1 लाख रुपए में आ रही है। यह गाड़ी 70,216 किमी चली है और इस पर भी शर्तों के साथ दो साल की वॉरंटी दी जा रही है।
- 2018 की मारुति सुजुकी बलेनो डेल्टा पेट्रोल बीएस 4 दो साल की वॉरंटी* के साथ छह लाख रुपए में मिल रही है। इंदिरानगर सेक्टर 18 से ए ऑटोमूवर्स ने इसका ऐड पोस्ट किया है।
- 2020 की टाटा एल्ट्रॉज एक्सजेड (ओ) पेट्रोल वर्जन कार 6.8 लाख रुपए में आ रही है और यह सिर्फ 15,678 किमी चली है।
आपको बता दें कि ये सभी गाड़ियां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मिल रही हैं और इनके बारे में अधिक जानकारी कार एंड बाइक डॉट कॉम (carandbike.com) पर हासिल की जा सकती है।