कोविड काल के दौरान राज्‍य में कई प्रतिबंध लगाए गए थे। धीरे- धीरे कोरोना के मामलों में कमी के कारण सभी चीजें खुल रही हैं। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में अब सभी तरह के प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्‍य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्‍य में लागू सभी कोविड प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। जिससे अब लोगों को आंशिक रूप से परेशानियां का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन मास्‍क पहनना अभी भी अनिवार्य रहेगा।

जारी किए गए परिपत्र में कहा गया है कि कोरोना के प्रतिबंध हटने से आंगनवाड़ी केंद्रों को फिर से खोला जा रहा है। इसके साथ ही वाटर पार्क, स्‍विमिंग पूल और अन्‍य प्रतिबंधित जगहों को भी खोला जा रहा है। नाइट कर्फ्यू खत्‍म और बच्‍चे हुए स्‍कूलों को भी ओपेन किए जाएंगे। इसके साथ ही शादी कराने वाले जगह (मैरेज हाल, जो बंद थे) वे भी अब खुल जाएंगे। लेकिन मास्‍क की अनिवार्यता रहेगी।

कड़ाई से होगा पालन
जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान सभी कोविड- 19 के नियमों का पालन करना होगा। किसी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों को आपस के बीच दो गज की दूरी बनानी होगी। साथ ही मास्‍क पहनकर रहना होगा। उन्‍होंने समस्‍त मंडलायुक्‍त, जोन प्रभारी, पुलिस महानिरीक्षक और जिलाधिकारियों को इन नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

यहां पाबंदियां बढ़ी
देश में कोरोना के मामले कम होने के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोविड-19 को लेकर लागू प्रतिबंधों को 31 मार्च, 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया है। होलिका दहन के अवसर पर 17 मार्च को छोड़कर, लोगों और वाहनों की आवाजाही और सार्वजनिक सभाओं पर सुबह 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच प्रतिबंध जारी रहेगी।

कितने आए मामले
बता दें कि देश में कोविड-19 मामलों की संख्या में भी कमी आई है। गुरुवार को, भारत ने पिछले 24 घंटों में 2,539 मामले दर्ज किए, जो 30,799 सक्रिय मामलों के साथ कुल मिलाकर 4,30,01,477 हो गए। पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई मौतों की संख्या 60 थी, जिससे कुल मृत्यु संख्या 5,16,132 हो गई। भारत में वर्तमान में 0.35 प्रतिशत की दैनिक सकारात्मकता दर के साथ 0.07 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं। अभी रिकवरी रेट 98.73 फीसदी है।