भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने लोगों को पहले ही जानकारी दे दी थी कि जो भी पॉलिसी धारक आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं। तो उन्‍हें 28 फरवरी 2022 से पहले या फिर इस दिन तक अपने पैन को पॉलिसी से लिंक करना अनिवार्य है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो पब्लिक के लिए जारी किए गए इश्‍यू में वे आवेदन के हकदार नहीं होंगे। यानी सरल शब्‍दों में कहें तो आज एलआईसी पॉलिसी से पैन को लिंक करने की आखिरी तारिख है।

कैसे करें पॉलिसी से पैन लिंक
पैन को लिंक करने से पहले यह जान लेते हैं कि इसके लिए क‍िन दस्‍तावेजों की आवश्‍यकता होती है। इसके लिए आपको पॉलिसी के दस्‍तावेज के साथ पैन होना चाहिए। साथ ही मोबाइल नंबर होना चाहिए, जो उपयोग में हो। क्‍योंकि इसी पर ओटीपी और सफलता संदेश प्राप्‍त होंगे।

  • पॉलिसी से पैन को लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको licindia.in पर जाना होगा।
  • यहां होम पर आप ऑनलाइन पैन रजिस्‍ट्रेशन वाले विकल्‍प को चुन सकते हैं।
  • नए पेज पर एक फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपसे डिटेल मांगी जाएगी।
  • यहां आपको पैन नंबर, मोबाइल नंबर, नाम, लिंग और अन्‍य जरूरी जानकारियां भरनी होगी।
  • इसके साथ ही पॉलिसी नंबर, कैप्‍चा कोड और डिस्‍क्‍लेमर पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा।
  • अब आप ओटीपी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।

चेक करें स्‍टेटस
यहां linkpan.licindia.in की वेबसाइट पर जाएं। फिर आपको पॉलिसी पैन स्‍टेटस वाले विकल्‍प पर जाना होगा। नए पेज पर पॉलिसी नंबर, पैन डिटेल और जन्‍मतिथि भरनी होगी। इसके बाद आप कैप्‍चा कोड भरके स‍बमिट बटन पर क्लिक करें। अगर आपका पैन लिंक है तो पूरी डिटेल आपके सामने आ जाएगी।