सेकेंड हैंड बाइक खरीदने के लिए मार्केट में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। पुरानी बाइक खरीदने से पहले इन विकल्पों में से किस विकल्प को चुना जाए इसपर ग्राहक असमंजस की स्थिति में रहते हैं। वहीं ऑनलाइन भी पुरानी बाइक्स के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती हैं। ऐसे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मौजूद हैं जिनके जरिए आप विक्रेता से संपर्क कर बाइक खरीद सकते हैं।
हालांकि बाइक खरीदने से पहले ऑनलाइन ही अपनी पसंदी की कंपनी की बाइक को चुना जा सकता है। दरअसल कमर्शियल शॉपिंग साइट Droom के जरिए ऐसा संभव है। इस शॉपिंग साइट पर हर तरही की पुरानी बाइक की जानकारी ग्राहकों को मिल जाती है। बाइक कितने किलो मीटर चल चुकी है, बाइक में कितने सीसी का इंजन लगा है आदि महत्वपूर्ण जानकारियां इसपर दी जाती हैं।
यहां आप अपने बजट और पसंदीदा कंपनी की बाइक को सेलेक्ट कर सकते हैं। आसानी से उस बाइक के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं जो आपकी प्रायॉरिटी लिस्ट में हैं। अगर आप 30 से 40 हजार रुपये की रेंज में बेहतरीन माइलेज वाली बाइक्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको इस वेबसाइट पर मौजूद कुछ बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं।
Hero HF Deluxe 100cc: यह बाइक हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। इस बाइक का 2014 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह बाइक 35,000 हजार किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 83 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 97.2 सीसी का इंजन लगा है। इसके साथ ही व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 23,000 रुपये रखी गई है। बाइक के दूसरे मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है।
Bajaj V15 150cc: इस बाइक का 2016 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह बाइक 4,500 हजार किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 57 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 149.50 सीसी का इंजन लगा है। इसके साथ ही व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 35,460 रुपये रखी गई है।
Yamaha FZs 150cc: इस बाइक का 2013 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह बाइक 19,500 हजार किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 45 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 149 सीसी का इंजन लगा है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 39,999 रुपये रखी गई है।