इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने लोगों को बड़ी राहत दी है। अब लोग व्हाट्सऐप की मदद से पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेजों को डाउनलोड़ कर सकेंगे। मंत्रालय ने ऐलान करते हुए कहा कि नागरिक अब डिजिलॉकर सेवा का उपयोग करने के लिए व्हाट्सएप पर MyGov हेल्पडेस्क का उपयोग करने के लिए सक्षम होंगे। अगर आप PAN, Driving License जैसे दूसरे जरूरी दस्तावेजों की फिजिकल कॉपी हमेशा अपने साथ नहीं रखना चाहते तो यह नया फीचर काफी काम का है।
इसमें उनके डिजिलॉकर खाते को बनाना और प्रमाणित करना, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज डाउनलोड करना, अन्य सभी सुविधाएं व्हाट्सएप पर दी जाएंगी।
व्हाट्सएप पर MyGov हेल्पडेस्क की सुविधा लोगों के सुविधा के लिए एक बड़ा कदम है। MyGov हेल्पडेस्क, अब डिजिलॉकर सेवाओं से लोगों को घर बैठे कई सुविधाएं देगी। कोई भी दस्तावेजों की जरूरत पड़ने पर यहां से तुरंत ही डाउनलोड किया जा सकेगा। साथ ही इस सुविधा से लोग समस्या के समय भी यूज कर सकेंगे।
कौन-कौन से दस्तावेज होंगे
इसके अंतर्गत लोग पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सीबीएसई दसवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), दसवीं कक्षा की मार्कशीट, बारहवीं कक्षा की मार्कशीट, बीमा पॉलिसी दस्तावेज (डिजीलॉकर पर उपलब्ध जीवन और गैर जीवन) आदि दस्तावेज रखे जा सकेंगे।
व्हाट्सएप पर डिजिलॉकर सुविधा का लाभ
देश भर में व्हाट्सएप यूजर्स व्हाट्सएप नंबर +91 9013151515 पर ‘Hello या Hi या डिजिलॉकर’ मैसेज भेजकर चैटबॉट का उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद आप जिस भी दस्तावेज को डाउनलोड करना चाहते हैं, वह डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर जैसी सुविधा व्हाट्सएप पर, MyGov चैटबॉट का उद्देश्य नागरिकों के लिए संसाधनों और आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने का है।
80 मिलियन से अधिक लोग जुड़े
बता दें कि मार्च 2020 में कोविड के समय में व्हाट्सएप पर MyGov हेल्पडेस्क (जिसे पहले MyGov कोरोना हेल्पडेस्क के नाम से जाना जाता था) ने लोगों को कोविड से संबंधित जानकारी देता था। साथ ही बुकिंग और वैक्सीन प्रमाणपत्र डाउनलोड करने की भी सुविधा दी थी। अब तक 80 मिलियन से अधिक लोग हेल्पडेस्क तक पहुंच चुके हैं, 33 मिलियन से अधिक वैक्सीन प्रमाणपत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं, और देश भर में लाखों टीकाकरण अपॉइंटमेंट बुक किए जा चुके हैं।