दिवाली आने वाली है और ऐसे में लोग बड़े शहरों से अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। दिवाली और छठ पर बड़ी संख्या में लोग बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में रेलवे ने बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई है। ट्रेन संख्या 04032 आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा जंक्शन के लिए सोमवार सुबह 12:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज जंक्शन, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, दरभंगा, सकरी, झंझारपुर और सुपौल में रुकेगी।
जानें कौन सी ट्रेन कहां से चलेगी?
j
j
ट्रेन संख्या 04080 दिल्ली जंक्शन से वाराणसी जंक्शन के लिए सोमवार शाम 7:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में रुकेगी। ट्रेन संख्या 04096 आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट के लिए सोमवार सुबह 9 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ में रुकेगी। ट्रेन संख्या 04078 आनंद विहार टर्मिनल से पटना जंक्शन के लिए रात 11:55 पर रवाना होगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर में रुकेगी। ट्रेन संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए सोमवार रात 11:15 पर रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी जंक्शन, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर जंक्शन, छपरा और हाजीपुर में रुकेगी।
ट्रेन संख्या 02246 हजरत निजामुद्दीन से पटना जंक्शन के लिए सोमवार रात 11:55 पर रवाना होगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर में रुकेगी। ट्रेन संख्या 03256 आनंद विहार टर्मिनल से पटना जंक्शन के लिए सोमवार रात 11:20 पर रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर में रुकेगी।
ट्रेन संख्या 03258 आनंद विहार टर्मिनल से दानापुर के लिए सोमवार सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रुकेगी। ट्रेन संख्या 05220 आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए सोमवार सुबह 8 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र सोनपुर जंक्शन और हाजीपुर जंक्शन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 05024 आनंद विहार से गोरखपुर के लिए सोमवार दोपहर 3:15 पर रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती और खलीलाबाद में रुकेगी।
ट्रेन संख्या 03414 न्यू दिल्ली से मालदा टाउन के लिए सोमवार सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर जंक्शन, बार, मोकामा, हथियाडीह, लखीसराय जंक्शन, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज जंक्शन, बरहरवा जंक्शन और न्यू फरक्का जंक्शन पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली से बरौनी के लिए सोमवार शाम 5:55 पर रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर जंक्शन, देवरिया सदर, सिवान जंक्शन, छपरा और मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली से दरभंगा के लिए सोमवार तड़के सुबह 12:15 पर रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, छपरा, मुजफ्फरपुर जंक्शन और समस्तीपुर जंक्शन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 02398 आनंद विहार टर्मिनल से गया के लिए सोमवार सुबह 8:20 पर रवाना होगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम और अनुग्रह नारायण रोड जंक्शन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 02394 नई दिल्ली से पटना के लिए सोमवार दोपहर 1:20 पर रवाना होगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर आरा और दानापुर में रुकेगी।
ट्रेन संख्या 05284 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए सोमवार सुबह 7 रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा जंक्शन, बस्ती, गोरखपुर जंक्शन, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज जंक्शन, बेतिया, सगौली जंक्शन, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया और मोतीपुर में रुकेगी। ट्रेन संख्या 05002 दिल्ली जंक्शन से गोरखपुर जंक्शन के लिए सोमवार दोपहर 3:15 पर रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, बुढ़वल जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर और आनंद नगर पर रुकेगी।