भारतीय रेलवे ने होली के मद्देनजर घर जाने वाले यात्रियों की समस्या सुलझाने के लिए सात जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर हैंडल से इसका ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि होली में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए 3 मार्च से 7 जोड़ी विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें 30 फेरे लगाएंगी। जानकारी के मुताबिक, इससे सबसे ज्यादा फायदा उत्तर-पूर्व में रहने वाले पैसेंजर्स को होगा। एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन हजरत निजामुद्दीन से पुणे के बीच होगा। यह ट्रेन 3 मार्च से 12 मार्च तक हर बुधवार को निजामुद्दीन से पुणे और गुरुवार को पुणे से निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ और गोरखपुर के बीच भी 5 से 13 मार्च के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

1. निजामुद्दीन-पुणे
कब: 3 मार्च से 12 मार्च; बुधवार को निजामुद्दीन से, गुरुवार को पुणे से

2. चंडीगढ़-गोरखपुर
कब: 5 मार्च से 13 मार्च; गुरुवार को चंडीगढ़ और शुक्रवार को गोरखपुर से

3. गांधीधाम-भागलपुर
कब: 6 मार्च को गांधीधाम और 9 मार्च को भागलपुर</p>

4. मालदा टाउन-आनंद विहार
कब: 16 मार्च से 24 मार्च तक

5. हावड़ा-गोरखपुर
कब: 6 मार्च से 10 मार्च तक; हावड़ा से 6 और 8 मार्च, गोरखपुर से 7 और 10 मार्च को