Indian Railway IRCTC ने रिजर्व सीट को लेकर बदलाव किया गया है। अब महिलाओं को रिजर्व सीट लेने मे दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि जल्द ही महिलाओं के लिए लंबी दूरी के लिए रिजर्व सीट दिए जाएंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनों में महिला यात्रियों की आरामदायक और सुरक्षित सफर के लिए महिलाओं के लिए विशेष बर्थ और कई अन्य सुविधाएं भारतीय रेलवे की ओर से दी गई हैं।
महिलाओं के लिए कितनी सीटें होंगी रिजर्व
रेल मंत्री ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर क्लास में छह बर्थ रिजर्व होंगी जबकि गरीब रथ, राजधानी, दुरंतो और पूरी तरह से एसी एक्सप्रेस ट्रेनों की 3एसी क्लास में 6 ही बर्थ महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह कोटा महिला यात्रियों के लिए लागू होगा, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो और वे अकेले या महिलाओं के समूह के साथ यात्रा कर रही हों।
इनके लिए भी आरक्षित होंगी ट्रेनें
इसके साथ ही लंबी दूरी वाली ट्रेन के प्रत्येक स्लीपर कोच में छह से सात लोअर बर्थ, 3एसी कोचों में चार से पांच लोअर बर्थ, 2एसी कोचों में तीन से चार बर्थ वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं व गर्भवती महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इस श्रेणी के कोटे को ट्रेन के कोच के अनुसार ही तय किया जाएगा। बता दें कि यह घोषणा लोगों के सुरक्षित सफर के लिए किया गया है।
सीट की नहीं होगी दिक्कत
जानकारी के अनुसार अगर लंबी दूरी के दौरान कोई महिलाएं सफर का प्लान कर रही है तो उसे सीट के लिए परेशानी नहीं करना होगा। सीट कंफर्म करने के लिए बताए गए ट्रेनों में ही बुकिंग करना होगा। रेल मंत्री बताया कि भारतीय रेलवे ने पिछले साल से एक विशेष पहल मेरी सहेली शुरू की है जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है।