Darbhanga – Gomtinagar Amrit Bharat Express Timings: बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए एक और नई ट्रेन सेवा शनिवार 26 जुलाई से शुरू होने जा रही है। रेल मंत्रालय ने दरभंगा-गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करते हुए इसकी समय सारिणी जारी कर दी है। यह ट्रेन बिहार के दरभंगा से चलकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या होते हुए लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन तक जाएगी। ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कर चुके हैं।
रेल मंत्रालय के अनुसार यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से दोपहर बाद 3 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का नंबर 15561 है। पहली सेवा 26 जुलाई शनिवार से शुरू हो रही है। दरभंगा से चलने के बाद ट्रेन कामतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, घोरासहन, रक्सौल जंक्शन, सिक्ता, नरकटियागंज जंक्शन, हरिनगर, बगहा, कप्तानगंज जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या धाम जंक्शन और अयोध्या कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
15561 दरभंगा से गोमतीनगर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइमिंग
रेलवे स्टेशन | आगमन समय | प्रस्थान समय |
दरभंगा | – | 15.00 |
कामतौल | 15.22 | 15.24 |
जनकपुर रोड | 15.40 | 15.42 |
सीतामढ़ी | 16.10 | 16.15 |
बैरगनिया | 16.38 | 16.40 |
घोरासहन | 17.01 | 17.03 |
रक्सौल जंक्शन | 17.45 | 17.50 |
सिक्ता | 18.11 | 18.13 |
नरकटियागंज जंक्शन | 19.25 | 19.30 |
हरिनगर | 19.47 | 19.49 |
बगहा | 20.15 | 20.17 |
कप्तानगंज जंक्शन | 22.00 | 22.02 |
गोरखपुर जंक्शन | 23.10 | 23.25 |
बस्ती | 00.31 | 00.34 |
मनकापुर जंक्शन | 01.28 | 01.30 |
अयोध्या धाम जंक्शन | 02.30 | 02.35 |
अयोध्या कैंट | 02.55 | 03.00 |
गोमतीनगर | 05.30 | – |
यह ट्रेन अगले दिन रविवार सुबह 5:30 बजे लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15562 गोमतीनगर से हर रविवार सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और पूर्व निर्धारित स्टेशनों से गुजरते हुए उसी रात 12:40 बजे दरभंगा वापस पहुंचेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। चूंकि यह ट्रेन साप्ताहिक है, इसलिए सीट आरक्षण पहले से कराना सुविधाजनक होगा। त्योहारी मौसम में यात्रियों को खास तौर पर इसका ध्यान रखना होगा।
रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा की तारीख से पहले अपने ट्रेन की स्थिति और समय की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर अवश्य कर लें।रेलवे द्वारा चलाई जा रही इस नई सेवा से दरभंगा और लखनऊ के बीच आवागमन और आसान होगा, जिससे यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिल सकेगा।
15562 गोमतीनगर से दरभंगा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइमिंग
रेलवे स्टेशन | आगमन समय | प्रस्थान समय |
गोमतीनगर | – | 08.15 |
अयोध्या कैंट | 10.25 | 10.30 |
अयोध्या धाम जंक्शन | 11.00 | 11.05 |
मनकापुर जंक्शन | 12.14 | 12.16 |
बस्ती | 13.08 | 13.11 |
गोरखपुर जंक्शन | 15.15 | 15.25 |
कप्तानगंज जंक्शन | 16.17 | 16.23 |
बगहा | 17.50 | 17.52 |
हरिनगर | 18.08 | 18.10 |
नरकटियागंज जंक्शन | 18.45 | 18.50 |
सिक्ता | 19.15 | 19.17 |
रक्सौल जंक्शन | 19.50 | 19.55 |
घोरासहन | 20.40 | 20.42 |
बैरगनिया | 21.08 | 21.10 |
सीतामढ़ी | 22.00 | 22.05 |
जनकपुर रोड | 22.30 | 22.32 |
कामतौल | 22.45 | 22.47 |
दरभंगा | 12.40 | – |
नोट: यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त करें।