टू-व्हीलर वाहन आज के समय में सभी की जरूरत हो गया है। हर घर में कम से कम एक टू-व्हीलर वाहन जरूर होता है। वहीं अभी भी बहुत से घर ऐसे भी हैं। जिनके पास टू-व्हीलर वाहन नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि, मध्यवर्गीय परिवार के पास एकमुश्त रकम पर टू-व्हीलर वाहन खरीदने के लिए पैसे नहीं होते। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि बहुत से सरकारी बैंक टू-व्हीलर वाहन खरीदने के लिए सस्ता और आसान लोन मुहैया करा रही हैं। अगर आप भी टू-व्हीलर वाहन खरीदने की सोच रहे हैं। तो आपके लिए ये बेहतरीन समय है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
ये बैंक दे रहे हैं टू-व्हीलर वाहन के लिए लोन – देश की ज्यादातर सरकारी बैंक टू-व्हीलर वाहन खरीदने के लिए आसान शर्तों पर लोन दे रहे हैं। जिसमें सबसे सस्ता लोन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दिया जा रहा है। वहीं सबसे महंगा लोन बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से दिया जा रहा है। आइए जानते चुनिंदा बैंकों का इंटरेस्ट रेट।
टू-व्हीलर लोन के लिए सरकारी बैंकों की शर्त – दोपहिया वाहन खरीदने के लिए सरकारी बैंक 6.85 फीसदी की ब्याज पर शुरुआती लोन दे रहे हैं। जिसके लिए आपको सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, आईटीआर और पैन कार्ड की जरूरत होगी।
कैसे मिलेगा टू-व्हीलर के लिए लोन – सरकारी बैंक से टू-व्हीलर लोने लेने के लिए आपको नजदीकी ब्रांच में संपर्क करना होगा। जहां जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद आपका टू-व्हीलर लोन अप्रूव हो जाएगा और लोन अमाउंट आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। आइए जानते हैं। कौन-कौन सी बैंक कितने इंटरेस्ट रेट पर लोन दे रही हैं।
बैंकों की ब्याज दर –
बैंक | ब्याज दर | ईएमआई (रुपये में) |
बैंक ऑफ इंडिया | 6.85 फीसदी | 3,081 |
सेंट्रल बैंक | 7.25 फीसदी | 3,099 |
पीएनबी | 8.65 फीसदी | 3,164 |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 8.80 फीसदी | 3,171 |
केनरा बैंक | 9.00 फीसदी | 3,180 |
आईडीबीआई बैंक | 9.80 फीसदी | 3,217 |
यूनियन बैंक | 9.90 फीसदी | 3,222 |
इंडियन ओवरसीज बैंक | 10.05 फीसदी | 3,229 |
एसबीआई | 10.25 फीसदी | 3,238 |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 10.75 फीसदी | 3,262 |