आधार कार्ड आज के समय में बहुत जरूरी दस्तावेंज हो गया है। बिना आधार के कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता। वहीं आधार कार्ड के बिना बैंक में अकाउंट भी नहीं खोल सकते। साथ ही आधार कार्ड आपके परिचय पत्र और एड्रेस प्रूफ का भी काम करता है। आपको बता दें अभी तक आधार कार्ड अंग्रेजी और हिंदी में ही मिलता था। लेकिन अब आप आधार को क्षेत्रीय भाषा गुजराती, उड़िया, असमिया, तेलुगु, तमिल, मलयालम और मराठी सहित दूसरी भाषाओं में बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको छोटा सा काम करना होगा। आइए जानते हैं कैसे आप क्षेत्रीय भाषा में आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
कितने समय में मिलेगा आधार कार्ड – अगर आप भी क्षेत्रीय भाषा में आधार बनवाना चाहते हैं। तो इसके लिए आप आधार सेंटर जाकर अपनी भाषा में अपडेट करवा सकते हैं। जिसके लिए आपको 50 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। जिसका भुगतान आप नगद, ऑनलाइन या यूपीआई के जरिए कर सकते हैं। वहीं 15 दिन के बाद आप अपने आधार का क्षेत्रीय भाषा में प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन भी कर सकते है आधार अपडेट – UIDAI की क्षेत्रीय आधार कार्ड सर्विस का फायदा आप घर बैठे भी उठा सकते हैं। इसके लिए आपको https://uidai.gov.in/ की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आपको आधार कार्ड अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद “Update demographics data & check status” पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको नई विंडो में आपको लॉग-इन करने के लिए कहा जाएगा। यहां अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें। इसके बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड नंबर पर आपको OTP रिसीव होगा। इस OTP के वेरीफाई होते ही नई विंडो में आप को demographic data दर्ज करना होगा। जिसके बाद आप अपने क्षेत्र की भाषा सिलेक्ट कर सकते हैं।
यहां आपका नाम, पता ऑटो सिलेक्ट हो जाएंगे। इसके बाद बताई गई प्रोसेस को फॉलो करते हुए आगे बढ़े। साथ ही अपने नाम की स्पेलिंग और एड्रेस चेक करने के बाद सबमिट कर दें। इसके बाद आपको मोबाइल पर एक OTP रिसीव होगा जिसको आप दर्ज कर OK कर दें।
