Aadhaar-Ration Link : आधार कार्ड को राशन कार्ड के साथ लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इन दोनों को लिंक करने से आपको कई फायदे भी होते हैं। जिसका फायदा आप देश के किसी भी हिस्से में रहकर ले सकते है। आपको बता दें सरकार ने आधार को राशन कार्ड से जोड़ने के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड योजना शुरू की है। अगर आपने अभी तक आधार को राशन कार्ड के साथ लिंक नहीं कराया है तो जल्द ही इसे लिंक कर लेना चाहिए।

आधार-राशन लिंक से फायदा – वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम में आधार से राशन कार्ड के लिंक होने के बाद किसी भी राशन की दुकान से राशन लिया जा सकता है। अक्सर देखा गया है कि, जो लोग किराय के मकान पर रहते हैं। उनको बार-बार राशन कार्ड में एड्रेस बदलवाना पड़ता था। लेकिन आधार से राशन कार्ड लिंक होने के बाद ये समस्या नहीं आती।

ऑनलाइन कैसे लिंक करें आधार से राशन कार्ड

>> सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं और इसके बाद ‘Start Now’ पर क्लिक करें।
>> यहां पर आपको पता जिला राज्य सहित अन्य जानकारियां भरनी होगी।
>> इसके बाद ‘Ration Card Benefit’ के विकल्‍प का चयन करें।


>> अब यहां आप अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज कर सकते हैं।
>> इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे आप दर्ज करें।
>> प्रोसेस पूरा होते ही आपका आधार वेरिफाई हो जाएगा और आधार आपके राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा।
>> इस प्रक्रिया के बाद आप देश के किसी भी जगह से राशन ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: E-Shram : 22 करोड़ लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन, जानिए 1000 रुपये की अगली किस्त कब आएगी अकाउंट में

ऑफलाइन आधार को कैसे करें लिंक – UIDAI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आपको राशन कार्ड से अपना आधार कार्ड लिंक करने के लिए अपने आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड की कॉपी और राशन कार्ड धारक की पासपोर्ट साइज फोटी राशन कार्ड केंद्र पर या कोटेदार के माध्‍यम से जमा करनी होगी। इसके बाद आपका आधार लिंक करने के लिए बॉयोमेट्रिक लिया जाएगा, जिसके बाद आपका आधार राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा।