Aadhar Card Name Change Limit: आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी हो गया है। जल्द ही आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक भी किया जाएगा। आधार कार्ड से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां हैं, जिसको लेकर लोगों में संशय है। अगर हम रहने का स्थान बदलते हैं तो हमें आधार कार्ड में भी अपडेट करना होता है। ऐसी कई चीज होती है, जिन्हें आप आधार कार्ड में अपडेट करना चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप आधार कार्ड में अपना नाम, पता, जेंडर, उम्र या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कितनी बार बदल सकते हैं?

आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं नाम?

अगर हम आधार कार्ड में नाम बदलने की बात करें तो यह आप दो बार ही कर सकते हैं। हालांकि यदि आप दो बार से ज्यादा नाम बदलना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको मौका मिलेगा। दो से अधिक बार नाम बदलने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा और आवेदन करना होगा। इसके साथ ही आपको कोई पुराना पहचान पत्र और गजेटेड नोटिफिकेशन भी ले जाना होगा। वहीं आप 1947 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर भी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते डेट ऑफ बर्थ?

आधार कार्ड में यदि आपको डेट ऑफ बर्थ चेंज करना है तो इसे भी आप कर सकते हैं। हालांकि यह केवल एक ही बार हो सकता है। इसके लिए आपके पास वैलिड डॉक्युमेंट होने चाहिए, जिसके आधार पर यह बदलाव किया जाएगा।

वोटर कार्ड को आधार से लिंक ना कराने वाले मतदाताओं को EC के सामने पेश होकर बतानी होगी वजह, क्यों दिया ये प्रस्ताव?

आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते पता?

आमतौर पर लोग जो रेंट पर रहते हैं, उन्हें काम की वजह से अपना निवास स्थान बदलना होता है। आधार कार्ड में आप जितनी बार चाहे, उतनी बार पता बदल सकते हैं। इसके लिए आपको बिजली का बिल, पानी का बिल, टेलीफोन का बिल या रेंट एग्रीमेंट जैसे डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे।

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और जेंडर कितनी बार बदल सकते?

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आप कितनी बार भी बदल सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं आधार कार्ड में यदि आपके जेंडर को लेकर गलत जानकारी दी गई है, तो इसे भी ठीक करने का एक मौका दिया जाता है।