उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी करते नजर आ रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप की बात करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने महाराणा प्रताप के बजाय अकबर को महान बता दिया। सीएम योगी के इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स कहने लगे कि अकबर के महान ना होने से पेट्रोल 50 रुपए में मिलेगा क्या?
दरअसल सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि तुष्टिकरण की घृणित राजनीति करने वालों ने महाराणा प्रताप की बजाय अकबर को महान बता दिया। विदेशी आक्रांताओं के महिमामंडन में ऐसे शब्द गढ़े गए कि समाज भ्रमित हो जाए। उनके इस ट्वीट पर @editor_sanjay नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि अकबर महान था। कम महान था या एकदम महान नहीं था। यह जानने के बाद पैट्रोल पचास रुपये हो जायेगा क्या। सिलैंडर सस्ता हो जायेगा क्या। क़ानून व्यवस्था सही हो जायेगा क्या। जनता को धमकाना बंद हो जायेगा क्या। पाकिस्तान , तालिबान, हिंदू और मुसलमान के अलावा और भी ज़रूरत है ज़िंदगी में।
एक टि्वटर अकाउंट से कमेंट किया गया कि हे उत्तर प्रदेश के भाग्य विधाता, भारत के आम नागरिक होने के नाते मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप शिक्षा, बिजली, पानी, दवाई, सड़क और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़िये। यह अकबर, बाबर करने से आवान का भला नहीं होगा । @iamdeep टि्वटर अकाउंट से कमेंट आया कि आप भी तो तुष्टीकरण के लिए अपने ही पूर्वजों की जाति बदलने पर तुले हुए हैं।
एक टि्वटर हैंडल से सवाल पूछा गया कि जो भारत में पैदा हुआ, भारत की बेटी से शादी की और भारत की मिट्टी में ही दफन हो गया वो विदेशी आक्रांता कैसे महाराज? दीपक शर्मा नाम के एक ट्विटर यूजर लिखते हैं कि अकबर जो भी हो पर सच ये है कि हमारे देश में महाराणा प्रताप की जितनी मू्र्तियां चौराहों पर लगी हैं उसकी 00.1 % फीसदी भी अकबर की नहीं लगी। योगीजी कब तक ऐसा बातें करते रहेंगे..जाईये देखिये तेलंगाना राष्ट्र समिति कैसे तेलंगाना में अरबों रूपये का निवेश ला रहा है…और आप अभी दाढ़ी-टोपी में फंसे है।
@sharidaAshina टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि अकबर और महाराणा प्रताप के बजाय बुखार से मर रहे बच्चों का ध्यान दिया होता तो हालात कुछ और होते।