उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस व सपा की पिछली सरकारों पर बरसते हुए कहा है कि जो राम का द्रोही होगा वो आपका हितैषी कभी नही हो सकता। ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है। अपने पूर्वजों, आराध्य देवो को स्मरण करने की जरूरत है। पहले भारत में 2004 से लेकर 2014 तक किस प्रकार की सरकारें थीं, उनका एक ही उद्देश्य होता था। जैसे भी हो भारत की आस्था पर प्रहार करना। भारत के विकास को बाधित करना। उनका क्रम बढ़ता चला गया।
शनिवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन’ की श्रृंखला में विश्वकर्मा समाज के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि पूरे समाज में जाकर जागरूक करिए। उन्हें बताइये कि हितैषी कौन है? जो देश का हितैषी होगा वही प्रदेश का हितैषी होगा।
योगी ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। हम वर्तमान के साथ भविष्य को भी सुरक्षित करने की योजना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उस काल खंड में रावण जैसे त्रिलोक विजयी का अंत करने के लिए बिना भय, संकोच के विश्वकर्मा के मानस पुत्रो ने समुद्र में सेतु बनाने में अपना योगदान दिया था। उन्हें कोई भय नही था तो फिर आप इस राष्ट्रनिर्माण के पुण्य में क्यों भय खाएंगे। इस राष्ट्रनिर्माण के अभियान में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जो कार्यक्रम पूरे देश मे चल रहे हैं वो अभिनंदनीय है। एक-एक व्यक्ति के बीच जाकर उनका प्रचार करें।
योगी ने कहा कि आज स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। कुछ लोगो ने कश्मीर में समस्या पैदा की। आज कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो चुकी है। अयोध्या में रामजन्मभूमि के निर्माण में बाधाएं पैदा की। रामभक्तों पर गोलियां चलाई। आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। हमको यही समझना होगा। लोगो को जागरूक करें। शासन की योजनाओं के बारे में बताएं और 2022 की तैयारी अभी से शुरू करें।
पहले भारत में 2004 से लेकर 2014 तक किस प्रकार की सरकारें थीं, उनका एक ही उद्देश्य होता था। जैसे भी हो भारत की आस्था पर प्रहार करना। जैसे भी हो, भारत के विकास को बाधित करना, और फिर यही क्रम उनका बढ़ता गयाः मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath#BJP4UP
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 23, 2021
यूपी में69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों का घोर उल्लंघन हुआ है राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने इस पर आपत्ति दर्ज की है BJP सरकार SC/ST,OBC के अभ्यर्थियों का अधिकार मार रही है @HansrajMeena @BhimArmyChief @MandalArmyChief #69000_शिक्षक_भर्ती_आरक्षण_घोटाला pic.twitter.com/FCpcqS3nZK
— #जगदीश_जाट_69000_शिक्षक (@Jagdish37648741) October 23, 2021
उधर, सोशल मीडिया पर लोगों ने बीजेपी को जमकर खरीखोटी सुनाईं। राज यादव ने लिखा कि हाथरस , जम्मू , उन्नाव सब देखा है, गंगा में बहती लाशे देखी है सर। जगदीश रावत ने लिखा- यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों का घोर उल्लंघन हुआ है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने इस पर आपत्ति दर्ज की है। BJP सरकार SC/ST, OBC के लगभग 6000 अभ्यर्थियों का अधिकार मार रही है।