Emotional Viral Video: सावन शिव की भक्ति का महीना होता है। इस महीने में महादेव के भक्त कांवर यात्रा करते हैं और सिद्ध शिव मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों पर जलाभीषेक करते हैं। श्रद्धालू गंगा से जल भरकर कांवर उठाते हैं और फिर लंबी दूरी तय कर जलाभिषेक और महादेव के दर्शन को पहुंचते हैं।

कांवड़ियों के वीडियो से भरा सोशल मीडिया

इनदिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कांवड़ियों के वीडियो से भरा हुआ है। हालांकि, इस बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला अपने पति जो दिव्यांग के उसे कंधे पर लेकर यात्रा करते दिख रही है। इस वीडियो ने यूजर्स के दिल को छू लिया है। उन्होंने इसे आस्था और प्रेम का अनोखा संगम बताया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो में दिख रही महिला यूपी के मोदीनगर की रहने वाली आशा है, जिन्होंने अपने दिव्यांग पति को कंधे पर बिठाकर 170 किलोमीटर का लंबा सफर तय करने का फैसला लिया है। सावन के पहले सोमवार पर उन्होंने हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पति के साथ जलाभिषेक किया और फिर वहां से जल उठाकर अपने घर की ओर निकल पड़ीं।

नई साइकिल का महिला ने किसी BMW-Audi की तरह की पूजा, फिर दोपहिया के बारे में जो कुछ कहा उसने छू लिया यूजर्स का दिल, Viral Video

आशा का कहना है कि पहले उन्होंने हर की पौड़ी से गंगाजल भरा। फिर पति सचिन के कहने पर उन्हें भगवान भोलेनाथ के ससुराल दक्षेश्वर महादेव का दर्शन कराने के बाद कावड़ यात्रा शुरु की। महिला ने भोलेनाथ से प्रार्थना है कि उनके पति पहले की तरह स्वस्थ हो जाएं और वो सभी एक बार फिर खुशहाल जिंदगी बिताएं।

महिला ने बताया कि उनके पति पहले एकदम स्वस्थ थे और हर साल कांवर लेकर हरिद्वार जाते थे। लेकिन एक साल पहले उनकी कोई नस दब गई थी जिससे वो दिव्यांग हो गए। ऐसे में इस बार उन्होंने अपने पति को पीठ पर बैठाकर कांवर यात्रा करने का फैसला किया। इधर, सतिन ने कहा कि उन्होंने जरूर कोई अच्छे कर्म किए होंगे जो उन्हें आशा जैसी पत्नी मिली। वो भोलेनाथ से शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो –

सोशल मीडिया पर आशा और सचिन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो ने यूजर्स को भावुक कर दिया है। उन्होंने पति के प्रति पत्नी के इस समर्पण की खूब तारीफ की है। वीडियो पर उन्होंने स्पष्ट रूप से भावुक होकर प्रतिक्रिया दी है।

महिला टूरिस्ट के बाल खींच रहा था गोरिल्ला, तभी आ गई उसकी साथी और फिर जो हुआ…, Viral Video देख यूजर्स बोले – सही सबक सिखाया

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “अनोखा और अद्भुत प्रेम। भोलेनाथ इनकी सारी मनोकामना पूर्ण करें। हर हर महादेव।” दूसरे यूजर ने कहा, “ये है असली पत्नी जो आज कल की औरतों से काफी अलग है।” तीसरे यूजर ने कहा, “शिव और पार्वती जी की जोड़ी है। इस कलयुग में भी प्रेम और समर्पण दोनों है। आप मेरी बहन नहीं, माता बोलूंगा आपको।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “हे भोलेनाथ, इनकी प्रार्थना जरूर सुनना।”