भगवान के प्रति आस्था, भक्ति और प्रेम तो आपने अब तक खूब देखा होगा, लेकिन भगवान से लड़ाई का नजारा शायद ही देखा होगा। सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह भगवान से लड़ने के लिए मंदिर पहुंची है। वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जिसने काले रंग की साड़ी पहनी है वह भगवान शिव से लड़ने के लिए मंदिर पहुंची और जमकर लड़ाई भी की। इस दौरान महिला ने मंदिर में जमकर तांडव मचाया। हालांकि इस वीडियो का प्रमाणिकता की पुष्टि जनसत्ता नहीं करता क्योंकि वीडियो स्क्रिप्टेड भी नजर आ रहा है।

महिला ने शिव पर निकाला गुस्सा

वायरल वीडियो में महिला भगवान के प्रति आक्रोश निकाल रही है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला भगवान शिव से खफा है और उन पर अपना गुस्सा जाहिर कर रही है। महिला को शिवलिंग के सामने सिर पटकते हुए देखा जा सकता है। साथ ही महिला वीडियो में बार बार कह रही है- बताओ क्या करोगे, बताओ क्या करोगे। वीडियो में महिला कह रही है कि बताओ मैंने आपको क्या नहीं दिलवाया पर मुझे क्या मिला? महिला कह रही है- मेरा सारा बर्बाद हो गया।

स्टेज पर हाथ थामने के लिए आगे बढ़ा दूल्हा, दुल्हन ने सबके सामने की ऐसी हरकत, शर्म से झुक गया वर का सिर, चौंकाने वाला Video Viral

महिला की इस हरकत पर लोगों की प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि यह महिला पति से लड़ने की ऐसी आदी हो गई है कि इसने भगवान को भी नहीं छोड़ा। एक यूजर ने कहा है कि घर में सास, ननद और पति से लड़ते-लड़ते भगवान से भी लड़ना शुरू कर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जब इंसान हार जाता है तो भगवान से ही लड़ने का मन होता है। एक और यूजर ने लिखा है कि इसे देखकर लगता है कि इसका पति इससे कितना डरता होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो