सोशल मीडिया पर लोग अपनी कलाओं से जुड़े वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। इससे लोगों को अपने टैलेंट को दुनिया भर में दिखाने का जरिया मिला है। इस वक्त एक लड़की के डांस का वीडियो भी खूब देखा जा रहा है, जिसमें लड़की स्टेज पर कमाल का डांस करती है और इसी दौरान वह अपने कपड़े भी बदल लेती है।
;लड़की के डांस का वीडियो वायरल
वीडियो शुरू होने पर लड़की ‘आजा नचले मेरी यार’ पर डांस करती है। लड़की के डांस और एनर्जी को देखकर वहां मौजूद लोग शोर मचाते हुए भी सुने जा सकते हैं। इसी बीच लड़की अपने कपड़े बदलती है और गाना भी दूसरा बजने लगता है। लड़की दो कपड़े पहने हुए थी, एक उतारने के बाद वह दूसरे कपड़े में डांस करने लगी।
लाखों लोगों ने देखा है ये वीडियो
इन्स्ताग्राम पर इस वीडियो को shreyajadhavv ने शेयर किया है, जिसमें अब खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को करीब 50 हजार लोगों ने लाइक किया है और करीब 5 लाख लोगों ने इस वीडियो को देखा है। तमाम लोग कमेंट कर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि वीडियो का पहला पार्ट ठीक था लेकिन दूसरा पार्ट मुझे ठीक नहीं लगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि डांसर को सिर्फ म्यूजिक चाहिए होता है, अच्छे डांसर इसके बाद खुद को रोक नहीं पाते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुझे आपका आत्मविश्वास अच्छा लगा है लेकिन इसे आपको सिर्फ सेमी क्लासिकल ही कहना चाहिए, इसके बजाय वेस्टर्न डांस की प्रैक्टिस कर सकती हैं। इसे शास्त्रीय संगीत ना कहो, क्योंकि यह नहीं है।
एक यूजर ने लिखा कि वीडियो के बीच में मेरी नजर थोड़ी क्या हिली, लड़की का नया अवतार देखकर मेरा दिमाग भन्ना गया, मैं सोचने लगा वो लड़की कहां गई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपने जो भी किया अच्छा डांस किया लेकिन इसे क्लासिकल डांस मत कहो, ये नहीं है।
बता दें कि लड़की ने वीडियो शेयर कर इसे क्लासिकल डांस बताया था, जिसके बाद कमेंट कर लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है।