Emotional Viral Video: कहा जाता है कि मेहनत की कमाई से खरीदे हुए सामान का अलग ही मोल होता है। उसकी कीमत उसके वास्तविक कीमत से नहीं बल्कि उसे खरीदने के लिए की गई मेहनत और संघर्ष से आंकी जाती है। संघर्ष से अर्जित की गई संपत्ति अमूल्य होती है और इसका मालिक बिल्कुल सजह और मिट्टी से जुड़ा हुआ। उसे अपने एश्वर्य का जरा भी घमंड नहीं होता।
नई साइकिल की खूब खुशी से की पूजा
सोशल मीडिया पर इनदिनों इसी बात को दर्शाने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर thefakemediia नाम के यूजर ने शेयर किया है में दिखाया गया है कि एक महिला जो संभवतः क्रिएटर है अपनी नई साइकिल की पूजा कर रही है। नई साइकिल के घर आने से वो इतनी खुश है कि मानों घर पर कोई लग्जरी कार आ गई हो।
वीडियो में महिला बता रही है, “दोस्तों आज मेरे घर यह साइकिल आई है। दरअसल कल देर रात ही साइकिल आ गई थी, पर दीपिका (उसकी छोटी बेटी) सो गई थी, इस वजह से पूजा नहीं हो पाई थी। अब पूजा हो रही है। हमें जिंदगी में छोटी-छोटी चीजों को सेलीब्रेट करना चाहिए। छोटी-छोटी खुशियों में ही जिंदगी है। बड़ी-बड़ी चीजें हमें खुशियां नहीं देतीं बल्कि घमंडी बना देती हैं। इसलिए इंसान को छोटी-छोटी खुशियों में खुश रहना चाहिए। ताकि बड़ी खुशी आए तो इंसान अकड़े ना। घमंड ना करे।
यह भी पढ़ें – सिग्नल पर गुलाब बेच रही लड़की को ऑटो ड्राइवर ने मारा थप्पड़, फूट-फूटकर रोने लगी बच्ची, दिल दुखा रहा Viral Video
महिला बताती है कि साइकिल उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वो कहती है, “पहले वीडियो बनाने के लिए मुझे पैदल जाना पड़ता था इसलिए काफी लेट हो जाता था। पर अब मैं साइकिल पर बैठ कर जाउंगी। वो (पति) साइकिल चलाएंगे और मैं बैठकर जाउंगी। काफी समय बचेगा। साइकिल चलाना फायदेमंद भी है। इसे जो चलाएगा उसे जिम जाना नहीं पड़ेगा।”
यहां देखें वायरल वीडियो –
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो अब खूब लोकप्रिय हो रहा है। वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स ने स्पष्ट रूप से भावुक होते हुए प्रतिक्रिया दी है। महिला की बातों ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। वो महिला के व्यक्तित्व से खूब प्रभावित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कमेंट बॉक्स में उसकी जमकर तारीफ की है।
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “असली खुशी कुछ ऐसी ही होती है।” दूसरे यूजर ने कहा, “ईश्वर करे कि आपके पास हर सुख-सुविधा का संजोग बना रहे।” तीसरे यूजर ने कहा, “भगवान करे आपको धीरे-धीरे सब कुछ मिले।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “वो चलाएंगे हम पीछे बैठ जाएंगे। यह कहते हुए उसका चेहरा कितना ग्लो कर रहा था।”