बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा बड़े लड़कों के साथ दौड़ के प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जैसे ही इशारा मिला वह लड़कों के साथ सबसे तेज दौड़ा लेकिन अपनी उम्र और छोटे कद के कारण पीछे रह गया। भले ही वह इस प्रतियोगिता में जीत नहीं पाया मगर सबका फेवरेट बन गया। उसका आत्मविश्वास देखने लायक है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह तेजी से दौड़ता है मगर भागने के जोश में गलत दिशा की तरफ बढ़ जाता है और तेजी से भागने के बाद भी पीछे रह जाता है। हालांकि इस वीडियो लोगों का दिल जीत लिया है। लोगों ने इस वीडियो पर दिल खोलकर कमेंट किया है।
लोगों ने कहा है कि बड़े ट्रैक्टर के साथ छोटे पहिये वाला ट्रैक्टर दौड़ा दिया। एक ने कहा है कि पैर बेशक छोटे हो पर हौसले बहुत बड़े हैं। दूसरे ने लिखा है, बंदे के अंदर जुनून है दौड़ने का। तीसरे का कहना है कि कभी कभी गलती हमारी नहीं भगवान की ही होती है। किस वजह से वह पीछे रह गया, ताकत को पूरी लगाई है भाई ने। एक का कहना है कि कॉन्फिडेंस देखिए उसका, वो ज्यादा ज़रूरी है।
एक ने कहा है कि जीत हार तो किस्मत की बात है, उसने कोशिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। हालांकि एक बात है, उसने कोशिश जी जान लगा देने वाली की है। एक शख्स ने कहा है कि इस वीडियो ने बचपन कि याद दिला दिया है, हम लोग भी बचपन में इसी तरह दौड़ते थे। लोगों का कहना है कि हमारे जमाने में ऐसा बहुत कुछ होता था, आजकल के बच्चों ने मोबाइल के अलावा और कुछ भी नहीं दिखता। कोई बात नहीं खेल में हार नहीं होती सीख होती है आगे चलकर अच्छा करेगा।