Lakhimpur Giant Wheel Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक लड़की के लिए फेरिस व्हील की रोमांचक सवारी एक बुरे सपने में बदल गई। झूले पर अपना संतुलन खो बैठने के कारण बच्ची 150 फीट की ऊंचाई से लटक गई। हालांकि, उसके सूझबूझ दिखाई और जान बचाने के लिए झूले की एक क्लैंप को पकड़ लिया।

अधिकारियों ने तुरंत फेरिस व्हील को किया सील

लड़की क्लैंप को पकड़कर कर तब तक लटकी रही जब तक कि संचालकों ने झूले को रोककर उसे सुरक्षित नीचे नहीं उतारा। घटना के बारे में पता चलने पर अधिकारियों ने तुरंत फेरिस व्हील को सील कर दिया।

पूरे मामले में एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की मंजूरी मिलने तक झूले पर किसी भी सवारी को बैठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ये घटना भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मेलों में सख्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को उजागर करती है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़की झूले का क्लैंप पकड़ कर लटकी हुई है। वहीं, झूला का ऑपरेटर धीरे-धीरे झूले के उस हिस्से को नीचे ला रहा है। कुछ मिनट के बाद वो लड़की को सुरक्षित नीचे उतार लेता है। हालांकि, वीडियो देख दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। ऐसा लगता है मानों अब लड़की का हाथ छूट जाएगा।

झूले में फंस गई थी लड़की की चोटी

गौरतलब है कि बीते दिनों यूपी के कन्नौज से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। यहां एक लड़की जो मेला घूमने गई थी, मेले में झूला झूलते हुए उसके साथ दर्दनाक हादसा हुआ था। झूला झूलते समय लड़की की चोटी लोहे के एंगल में फंस गई, जिसके बाद लड़की के पूरे बाल खाल सहित खोपड़ी से उखड़ गए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यह इतना खतरनाक है कि इसका वीडियो हम आपके साथ शेयर नहीं कर सकते। रूह कपाने वाली घटना के बाद लड़की के सिर से खून निकलने लगा और थोड़ी ही देर में वह बेहोश होकर गिर गई थी। घटना से पूरे इलाके के लोग सन्न हो गए थे। पढ़ें पूरी खबर…