उत्तर प्रदेश में इन दिनों पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। 23 अगस्त से शुरू हुई परीक्षा 31 अगस्त तक चलेंगी। यूपी के तमाम युवा इस परीक्षा को देने जा रहे हैं। इस बीच महाराजगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक यूपी पुलिस का पेपर देने जिले से कहीं बाहर गया था। उसकी पीठ पीछे उस युवक की पत्नी ने रात को अपने बॉयफ्रेंड को घर बुला लिया। पत्नी के इस कांड का खुलासा तब हुआ जब रात को कमरे से आवाजें आने लगीं। परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो उनकी बहू अपने आशिक के साथ रंगरेलियां मना रही थी।

पहरेदारी कर रहे दोस्त की हुई कुटाई

परिवार के लोगों ने शोर मचाकर गांववालों को इकट्ठा कर लिया। इसके बाद उस बॉयफ्रेंड की और उसके दोस्त की जमकर कुटाई हुई। गांववालों ने दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में उस लड़के का दोस्त घर के बाहर खड़ा होकर पहरेदारी कर रहा था। परिवार के लोगों ने सबसे पहले उस दोस्त को ही पकड़कर पीटना शुरू कर दिया और उसी के जरिए उनकी बहू के साथ कमरे में अश्लील हरकतें कर रहा लड़का भी पकड़ा गया। बाद में परिजनों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

शोर सुनकर भाग गया था आशिक

जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोगों ने घर की बहू के साथ जब उसके आशिक को देखा तो उन्होंने तुरंत शोर मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा कर लिया। शोर मचते ही वो लड़का मौके से फरार हो गया, लेकिन परिवार के लोगों ने उसके दोस्त को धर दबोचा। फिर उसके जरिए लोगों ने उस लड़के को भी खोज निकाला। फिर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। हालांकि बाद में पुलिस ने आपसी सहमति से ही दोनों पक्षों को बिठाकर मामले को सुलझाया।