गुजरात के मोरबी में हुई घटना को लेकर विपक्षी दलों के साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स भी कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। इस बीच पत्रकार समीर अब्बास ने भी सवाल किया कि गुजरात के मोरबी में हुई घटना का जिम्मेदार कौन है? पत्रकार के सवाल पर फिल्म मेकर विनोद कापड़ी ने जवाब दिया। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी कई तरह के सवाल देते नजर आए।
पत्रकार ने किया ऐसा सवाल
समीर अब्बास ने ट्विटर पर सवाल किया कि, ‘मोरबी का मातम, कसूरवार कौन? गुजरात में 130 से ज्यादा लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?’ इसके जवाब में फिल्म मेकर विनोद कापड़ी लिखते हैं कि नेहरू, इंदिरा, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल। जानकारी के लिए बता दें कि मोरबी में हुई घटना को लेकर विपक्षी दलों के कई नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कई तरह के सवाल किए हैं।
लोगों के रिएक्शन
फैजल आजमी नाम के एक यूजर ने लिखा – नेहरू या फिर गांधी? अविनाश त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि इसमें पूछना क्या? जिसकी सरकार है, उसकी गलती है। मोहित नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि जवाहरलाल नेहरू ही इसके भी कसूरवार होंगे क्योंकि सब चीजों में तो वही होते हैं। राजेंद्र त्रिपाठी नाम के एक यूजर लिखते हैं, ‘जिसको कॉन्ट्रैक्ट पर दिया था, उसने ही पैसा खाकर सब कुछ किया है। उससे सवाल क्यों नहीं किया जा रहा है?’
मोहम्मद उस्मान नाम के ट्विटर यूजर द्वारा लिखा गया कि दोषी आप राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल या फिर ओवैसी को भी समझ सकते हैं। अभिनव शुक्ला नाम के एक यूजर ने लिखा – वहां पर अगर कांग्रेस की सरकार होती तो राहुल गांधी जिम्मेदार होते लेकिन बीजेपी की सरकार चल रही है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जिम्मेदार होंगे। विकास गुप्ता नाम के एक यूजर द्वारा कमेंट किया गया, ‘ इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी सरकार जिम्मेदार है।’
मोरबी की घटना पर पीएम मोदी ने दिया ऐसा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी की घटना पर दुख जताया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 1 नवंबर को मोरबी जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के मोरबी में हुई घटना के मामले में पुलिस ने अब तक 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि इस हादसे में अब तक 140 लोगों की मृत्यु हो गई है और वही कई घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।