Shocking Viral Video: जहरीले जीव सांप से अनूमन सभी को डर लगता है। सांप को देखते ही हाथ-पांव फूल जाते हैं। लोग भागने को तैयार हो जाते हैं। सांप को हाथ से पकड़ना तो वो सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। हालांकि, कई बार सांप से जुड़े ऐसे वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते हैं, जिसे देखकर हम डर जाते हैं। वीडियो को देखकर धड़कनें तेज हो जाती हैं। हमें हैरानी होती है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है।
बच्चा सांप से खेलता दिख रहा
इनदिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा सांप से खेलता दिख रहा है। इस बात से अंजान की वो एक जहरीला जीव है, वो उसे फन से पकड़े हुए दिख रहा है। हालांकि, बाद में उसे एहसास होता है कि ये कोई खिलौना नहीं है तो वो डरकर भागता दिखता है।
यह भी पढ़ें – UP News: खाना खाकर सो गए थे दंपति, सुबह जगने पर बिस्तर पर दिखी नागिन, पति ने पलट कर पत्नी को देखा तो उड़े होश
वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर vivek_choudhary_snake_saver नाम के यूजर ने पोस्ट किया है में दिखिया गया है कि बच्चा सोफे पर बैठा हुआ है। वहीं, सोफे पर एक जहरीला सांप भी है। वो सांप को खिलौने समझ कर पकड़ लेता है। हालांकि, सांप जब मूव करना शुरू करता है तो वो हैरान हो जाता है। वो देखने लगता है कि सांप कहां मूव करके जा रहा है।
थोड़ी देर बाद वो डर जाता है और भागने की कोशिश करता है। तब तक सांप भी सोफे से नीचे उतर जाता है। फिर एक शख्स आ जाता है जो सांप को पकड़ लेता है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने हैरान होकर टिप्पणी की है।
वायरल वीडियो यहां देखें –
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “बच्चे को नहीं पता ये क्या है.. पर अगर धोखे से असली सांप आ गया और बच्चे ने पकड़ लिया तो जान से जाग जाएगा” दूसरे ने लिखा,”इतना खतरनाक वीडियो मत बनाया करो भाई।”
तीसरे यूजर ने लिखा,”भाई ऐसी वीडियो बनाने में जान चली जाती है। ये औलाद है बार-बार नहीं मिल पाती है। बेशक आप जैसे लोगों को हमारी बात बुरी लग जाती है” वहीं, एक अन्य ने कहा,”जहर निकाला हुआ सांप है इसलिए नहीं काट रहा। पर हिम्मत देखो बच्चे की। कमाल है।”