गाड़ी चलाते वक्त नियमों का पालन करने के लिए सरकार ने कड़े नियम बना दिए। चालान की रकम बढ़ा दी गई लेकिन लोग हैं कि नियमों का पालन करने को तैयार नहीं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें स्कूटी पर तीन लड़कियां सवार होकर जा रही हैं और उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह पहाड़ी से नीचे गिर पड़ी।

स्कूटी सवार लड़कियों का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के एकदम किनारे लड़कियां स्कूटी को रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन स्कूटी पीछे की तरफ सरकने लगती है और इसी दौरान बैलेंस बिगड़ता है। तीनों लड़कियों पहाड़ी से नीचे गिर पड़ती हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है, इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

@thestrongdoc नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘आंकड़ों पर गौर करें तो सड़क दुर्घटनाओं में महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक शामिल होते हैं। फिर भी बहुत से पुरुष सोशल मीडिया पर महिलाओं को वाहन से गिरते हुए देखकर आनंदित होते हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘ये मजाकिया नहीं है, तीन महिलाओं की जिन्दगी की बात है और लोग इस पर हंस रहे हैं।’

एक अन्य ने लिखा, ‘वैसे हादसा किसी के भी साथ हो सकता है लेकिन यह वीडियो देखकर मेरी हंसी नहीं रुक रही है। उम्मीद हैं कि तीनों महिलाएं सुरक्षित होंगी। वैसे ये खुद को बचा सकती थी लेकिन अब क्या ही कहें।’ एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘ऐसी लड़कियों को गाड़ी चलाने के लिए देना बड़ी भूल साबित हो सकती है।’

बता दें कि यह वीडियो कब और कहां का है, इससे जुड़ी जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लगभग तीन लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखकर अधिकार लोग हैरानी जता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग लड़कियों के साथ हुई इस घटना को देक्जकर मजे ले रहे हैं।