अभी तक आपने गाड़ी पर लोगों द्वारा किये जा रहे स्टंट के कई वीडियो देखे होंगे। वीडियो के आधार पर बहुत लोगों का चालान भी किया है लेकिन अब महाराष्ट्र का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़का और एक लड़की स्कूटी पर बैठकर सड़क पर ही नहाते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और ये मुसीबत में फंस गये हैं।

वायरल वीडियो महाराष्ट्र के थाने के उल्हासनगर का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की स्कूटी पर बैठे हुए हैं। बीच में पानी से भरी हुई बाल्टी हैं। दोनों चलती स्कूटी पर ही पानी निकालकर नहाने लगते हैं। दोनों की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद तमाम लोग हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब ये लोग मुसीबत में भी फंसते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

वीडियो को शेयर कर लिखा कि यह उल्हासनगर है, क्या मनोरंजन के नाम पर इस तरह की बकवास की जा सकती है? यह सेक्टर-17 मुख्य सिग्नल पर हुआ जो व्यस्त सड़क है। इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए कार्रवाई करें, आपसे अनुरोध है। @umesh0009 यूजर ने लिखा कि फेमस होने के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं, सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

एक यूजर ने लिखा कि मैं बहुत सारे स्टंट जानता हूं और सभी गलत हैं। लेकिन यह गलत नहीं लगता है। यहाँ क्या गलत है? अगर वे शूटिंग के लिए पूरी सड़क को ब्लॉक कर देते और समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने वाली एंबुलेंस को जानमाल का नुकसान होता तो ठीक नहीं होता। यह तुलना में हानिरहित लगता है। @Vershasingh26 यूजर ने लिखा कि एक लड़का लड़की गर्मी लगने के कारण अपनी स्कूटी पर ही नहाने लगे। लड़की स्कूटी पर हरे रंग की पानी की बाल्टी लेकर बैठी थी। मुंबई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं ठाणे पुलिस ने वायरल वीडियो के सन्दर्भ में कहा है कि सूचना आवश्यक कार्रवाई हेतु यातायात नियंत्रण कक्ष, ठाणे को दे दी गई है। पुलिस के इस जवाब के कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस अब वायरल वीडियो के संदर्भ में कार्रवाई कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है।