सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के ऐसे वीडियो समाने आते हैं, जो देखते ही देखते ही वायरल हो जाते हैं। कई लोग सोशल मीडिया के जरिये ही लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। बिहार से एक ऐसे ही लड़के का वीडियो सामने आया है, जिसके गाने ने लोगों का दिल जीत लिया। लड़के की सुरीली आवाज सुन लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
लड़के के ने गया ऐसा गाना
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा सकता है कि एक लड़का ‘दिल दे दिया है’ गाना गए रहा है। इस वीडियो में वह आपने आसपास की चीज़ें भी दिखा रहा है। सुरीली आवाज के जरिये सबके दिल पर छा जाने वाले लड़के का नाम अमरजीत जयकर है। फिल्म अभिनेता सोनू सूद से लेकर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने तक ने लड़के की तारीफ की है।
सोनू सूद ने कही यह बात
फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने इस वायरल वीडियो पर लिखा,”एक बिहारी, सौ पे भारी।” अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव 21 फरवरी को उनका वीडियो साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा- यह लड़का कौन है? शानदार। कृपया मेरे साथ इसका नंबर साझा करें। फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने कमेंट किया- बिहार का ये बच्चा वायरल है।
सोशल मीडिया यूज़र्स के रिएक्शन
आईएएस अविनीश शरण ने कमेंट किया- प्रतिभा हर जगह है, अद्भुत। पत्रकार समीर अब्बास ने लिखा,”बिहार के इस लड़के ने अपने सुरों से दिल जीत लिया, क्या सुरीली आवाज़ है। एंकर चित्रा त्रिपाठी ने लिखा,”बहुत प्यारा गाया है, डिटेल बतायें, कहाँ का लड़का है?@Aapka_Abhi नाम के एक यूजर ने कमेंट किया- गजबे गर्दा उड़ाया भाई ने।
@SonuNigamSingh नाम के एक यूजर द्वारा लिखा गया कि मुंबई में ऑटो-ट्यून लगाकर गाने वाले तो हजारों मिलेंगे लेकिन अपनी असली आवाज़ से जो मन मोह ले, वही असली गायक होता है। भाई का नाम अमरजीत जयकर है और वे मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। ऐसे टेलेंट की कद्र होनी चाहिए। @himanshulive07 नाम के एक यूजर ने लिखा- सदियों से बिहार की क़ाबिलियत ने देश में लोहा मनवाया है। आज भी देश के तमाम बड़े पदों पर बिहारी हैं। देश की रक्षा करना हो या देश चलाना हो बिहारी आगे होते हैं। बिहार इन दिनों कई संकट से जूझ रहा है लेकिन इस बीच एक चमकते सितारे की सुरीली आवाज़ ने पूरे देश को अपना क़ायल बना लिया।