रील बनाने का भूत कुछ लोगों पर इस कदर सवार रहता है कि वह दूसरों को छोड़िये खुद की सुरक्षा का भी ख्याल नहीं रखते। कुछ लोग जानलेवा स्टंट करते हैं तो कुछ दूसरों को परेशान करते हैं। अब प्लेटफॉर्म और ट्रेन के अंदर डांस कर रही दो लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं एक अन्य लड़की भोजपुरी गाने पर ट्रेन के आगे डांस कर रही है, जिसे देखकर मोटरमैन भी हक्का-बक्का रह गए।
सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है। पहले वीडियो में एक स्टेशन पर एक लड़की डांस कर रही है। कुछ लोगों का दावा है कि यह वीडियो मुंबई का है तो कुछ का कहना है कि पश्चिम बंगाल के किसी स्टेशन का है। हालांकि स्टेशन पर खड़े यात्री लड़की को डांस करता देख हैरान जाते हैं। वीडियो के अगले हिस्से में वह ट्रेन के अंदर भोजपुरी गाने पर डांस करती है, यात्री यह देखकर हैरानी जता रहे हैं।
वहीं दूसरे वीडियो में फूलों से सजी एक ट्रेन के आगे खड़ी होकर एक लड़की डांस कर रही है। वीडियो में ट्रेन का मोटरमैन भी दिखाई दे रहा है, जो डांस कर रही लड़की को देखकर अपने सहयोगी को बुलाकर दिखा रहा है। दोनों वीडियो देखकर लोग अब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबकि लोकल ट्रेन में लड़की द्वारा किए गये डांस को अश्लील बताकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
इतना ही नहीं अब लोगों ने सवाल उठाया गया है कि इस तरह के वीडियो बनाने वाले लोगों पर रेलवे और रेल मंत्री कोई ठोस बयान क्यों नहीं दे रहे हैं और कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? एक ने लिखा, ‘बेकार, रेलवे स्टेशन नाचने का मंच नहीं है। रेलवे प्रशासन से अनुरोध है कि कृपया सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की हरकत को रोकें।’ एक अन्य ने लिखा, ‘माना कि रेल मंत्री से ऐसे विषयों पर कार्रवाई करने के लिए कहना छोटी बात है लेकिन RPF से इस गंभीरता से नहीं ले रही है।’
दीपक सोनकर ने लिखा, ‘मैंने कभी किसी आधिकारिक रेलवे हैंडल को इस तरह के तमाशे के खिलाफ ट्वीट करते नहीं देखा।’ @Ricper16 ने लिखा, ‘पूर्व रेलवे ने बहुत अच्छा काम किया। रेल मंत्री इस बारे में क्या कर रहे हैं। जागो जागो और प्रदर्शन करने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई करो।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए, वरना अश्लीलता बढ़ती जायेगी।